Last Updated:
Jansuraj MLC Candidate : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने 24 सितंबर को उम्मीदवारों की सूची जारी की. अनुज सिंह की उम्मीदवारी के बीच विधायक अनंत सिंह ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है.
जनसुराज ने डॉ. अनुज कुमार सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.
पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. जनसुराज ने डॉ. अनुज कुमार सिंह को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने 24 सितंबर को पत्र जारी कर इसकी घोषणा की.
जन सुराज की ओर से जारी सूची में पटना स्नातक के अलावा तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्री भूषण झा को प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी ने बताया है कि अन्य पांच क्षेत्रों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की सूची 20 सितंबर को जारी की जा चुकी है.
अनंत सिंह ने अनुज सिंह को समर्थन का किया ऐलान
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अनुज कुमार सिंह की उम्मीदवारी के बीच विधायक अनंत सिंह ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है. अनंत सिंह के समर्थन से इस चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. बता दें कि पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू की ओर से भी प्रत्याशी मैदान में है.
जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
जन सुराज पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन क्षेत्रों में समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है. इसमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह का नाम सबसे ऊपर है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने उम्मीदवारों की घोषणा की है. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अब राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है. जन सुराज के उम्मीदवार को अनंत सिंह के समर्थन के बाद मुकाबले में नए राजनीतिक समीकरण भी देखने को मिल सकते हैं.