चेन्नई सुपरकिंग्स का कोच बनते ही एक्शन मोड में जहीर खान, मैदान पर खिलाड़ियों की ले रहे क्लास

चेन्नई सुपरकिंग्स का कोच बनते ही एक्शन मोड में जहीर खान, मैदान पर खिलाड़ियों की ले रहे क्लास


होमखेलक्रिकेट

CSK का कोच बनते ही एक्शन मोड में जहीर खान, मैदान पर खिलाड़ियों की ले रहे क्लास

Last Updated:

Zaheer Khan CSK Head Coach: चेन्नई सुपरकिंग्स के नए हेड कोच जहीर खान ने टीम के दो लेफ्ट आर्म पेसर्स खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह से मुलाकात की. पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम की जिम्मेदारी संभालना जहीर खान के लिए आसान नहीं होगी, इससे पहले वह कभी इतनी बड़ी पोजिशन का हिस्सा नहीं रहे हैं, जहां दबाव भरे माहौल में सारी निगाहें उन्हीं पर हो. हालांकि धोनी का साथ मिलने से उनका काम हल्का ही होगा.

Zoom

जहीर खान ने खलील अहमद और गुरजपनीत सिंह से मुलाकात की.

नई दिल्ली: 2011 के वर्ल्ड कप विनर भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान एक्शन मोड में आ चुके हैं. चेन्नई सुपकरकिंग्स के हेड कोच बनते ही उन्होंने टीम के दो पेसर्स से मुलाकात की. तस्वीर में गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद नजर आ रहे हैं. यानी ये तीन लेफ्ट आर्म पेसर्स की मुलाकात थी. स्टीफन फ्लेमिंग 18 साल बाद हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स के हेड कोच पोजिशन से अलग हुए तो टीम की तलाश जहीर खान पर आकर खत्म हुई.

जहीर के अथाह अनुभव का होगा CSK को फायदा
जल्द ही 48 साल के होने वाले जहीर खान ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 2011 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान वह 21 विकेट लेकर टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. जहीर 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं. उससे पहले लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेटअप का भी हिस्सा थे.

इंडियन कोच चाहते थे धोनी-रुतुराज
स्टीफन फ्लेमिंग 2008 के ओपनिंग सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बतौर ओपनर खेले थे, लेकिन अगले सीजन से उन्होंने हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल ली थी. लगातार 18 साल तक वह इस पोजिशन पर बने रहे, लेकिन बीते महीने इंग्लैंड का टेस्ट कोच बनने के बाद उन्होंने पांच बार की चैंपियन सीएसके से अलग होने की घोषणा की थी. माना जाता है कि सीएसके की क्रिकेट मैनेजमेंट कमिटी में शामिल एमएस धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे.

IPL 2026 में कैसा था CSK का प्रदर्शन?
पिछले सीजन में येलो आर्मी ने 14 मैच में सिर्फ छह मुकाबले ही जीते जबकि आठ में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. एक वक्त टीम प्लेऑफ की रेस में भी बरकरार थी, लेकिन अंत में अगर-मगर के समीकरण में सबकुछ खत्म हो गया.

25 सितंबर को CSK के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग
मैच फिक्सिंग जैसे संगीन आरोपों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी का नाम आने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 सितंबर को सालाना आम बैठक यानी AGM बुलाई है. कहा जा रहा है कि बोर्ड उन रिपोर्ट्स की जांच करेगा, जिनमें फ्रेंचाइजी का नाम भ्रष्टाचार से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा गया है. आपको याद होगा कि तहलका वेबसाइट के हालिया खुलासे में पता लगा कि CSK का एक खिलाड़ी दिल्ली के एक पूर्व फर्स्ट-क्लास खिलाड़ी को गुप्त जानकारी दे रहा था. यह पूर्व खिलाड़ी 2025 सीज़न के एक मैच के लिए लंदन के सट्टेबाजों को 60 लाख रुपये में ये जानकारी बेचता था. छह फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके उस खिलाड़ी ने एक अंडरकवर रिपोर्टर को बताया कि उसने वह जानकारी बेचकर 3 करोड़ रुपये कमाए थे.



Source link