अमेठीः गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी या फिर अस्वस्थ होने पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान आयुष्मान कार्ड योजना संचालित है इस योजना में अक्सर लोगों को पात्रता जानने में समस्याएं और कठिनाई का सामना करना पड़ता है अक्सर लोग समझ नहीं पाती कि वह अपने आप को कैसे जाने की वह इस योजना में पात्र हैं या फिर आपात रहे इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनने के बाद अक्सर गड़बड़ी की समस्याएं आती हैं इसको भी दूर करने के लिए इधर-उधर लोगों को भटकना पड़ता है और कभी-कभार उनके पैसे और समय दोनों खर्च होने के बाद भी उन्हें समाधान नहीं मिलता लेकिन अब इन दोनों समस्या से लोगों को निजात मिलेगी.
आयुष्मान योजना के ये लोग होंगे पात्र
योजना में 2011 के सर्वे में सामाजिक आर्थिक जनगणना वाले व्यक्ति योजना में पात्र माने जाएंगे इसके साथ ही जिन लोगों के पास लाल राशन कार्ड है वह भी योजना में पात्र माने जाएंगे और उन्हें भी आयुष्मान योजना का लाभ मिल सकता है जिन लोगों का सफेद कार्ड है और वह परिवार में 6 सदस्य हैं उन्हें भी योजना में पात्र माना जाएगा इसके साथ यदि 70 साल उम्र पूरी करने वाले किसी भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो उसे भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है वह आयुष्मान योजना आपके द्वार अभियान में अपना कार्ड बनवा सकता है मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में बेसिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा के साथ आंगनबाड़ी और स्कूल की रसोइया भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकती हैं.
कहां बनेगा आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल होने के लिए कोई भी लाभार्थी जो इन श्रेणियां में आता है वह अपने आधार कार्ड राशन कार्ड के साथ अपने निवास प्रमाण पत्र और फोटो को लेकर जिले के जिला अस्पताल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ नजदीकी पंचायत भवन में अपना आवेदन कर सकता है आवेदन पूरी तरीके से निशुल्क है और इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क कार्ड बनवाने से लेकर कार्ड संशोधन और अन्य कार्यों में नहीं है
डाटा मिसमैच है फिर भी समस्या का होगा समाधान
अक्सर लोगों को आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना यह करना पड़ता है कि उनका पता मोबाइल नंबर उम्र फोटो या फिर निवास स्थान का नाम और पारिवारिक सदस्यों का नाम गलती से गलत दर्ज हो गया है. वह व्यवस्था भी अब अमेठी जिले में आयुष्मान आपके द्वार अभियान में सही की जा रही है जहां बस आपको अपना आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र के साथ अपना गलत बना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना है और निशुल्क रूप से किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजदीकी पंचायत भवन के साथ किसी भी सामुदायिक भवन पर यह समस्या मिनट भर में निस्तारित कर दी जाएगी.
लगातार किया जा रहा है जागरूक घर-घर जा रही टीम
योजना को लेकर प्रभारी अधिकारी और योजना के जिम्मेदार डॉ अनूप तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि योजना में पात्र व्यक्तियों को लगातार आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसके साथ ही अभी वर्तमान समय में जो जो नए लाभार्थी आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़े जाने के निर्देश मिले हैं उन्हें भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है अमेठी जिले में 216824 परिवारो के सापेक्ष 93732 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड योजना में जोड़ा गया है जिसके अपेक्षा 5लाख 95 हजार से अधिक यानी 94% से अधिक कार्ड जारी किए गए हैं जिसमें हर महीनेलाखों रुपए अलग-अलग बीमारी पर खर्च हो रहे हैं और वह भी निशुल्क मरीजों को उपचार मिल रहा है.
इन चिकित्सालय को किया गया चिन्हित
अमेठी जिले में अभय आई हॉस्पिटल, राधेश्याम सत्य प्रकाश ट्रामा सेंटर, इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल, जनता आई हॉस्पिटल, डॉक्टर गंगा प्रसाद चिकित्सालय, ओम साई हॉस्पिटल, सूर्या हॉस्पिटल, संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज सहित 20 से अधिक अस्पताल चिन्हित हैं. इसमें उपचार कराया जा सकता है. इसके साथ ही प्रदेश के भी कई बड़े अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं, जिससे मरीजों को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे.
प्रभारी अधिकारी अनूप तिवारी ने यह भी बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना में सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर बीमारी तक का 5लाख तक का निशुल्क इलाज एक बार में किया जाता है उन्होंने कहा कि योजना में कार्ड बनवाने से लेकर संशोधन और अन्य कार्यों का किसी प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं है योजना पूरी तरीके से निशुल्क है. किसी भी समस्या के लिए सीएमओ कार्यालय स्थित आयुष्मान कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है