Last Updated:
चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग अमेरिका पहुंच गए हैं, जहां उनका स्वागत खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां शी जिनपिंग के लिए 100 फीट लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया था. इस दौरान फाइटर जेट और बॉम्बर्स का फ्लाई पास्ट देखने को मिला. इस फ्लाई पास्ट को इसलिए रखा गया था कि जिनपिंग इंप्रेस हो जाएं. लेकिन इस घटना का वीडियो कुछ और ही दिखाता है. यहां इसकी जोरदार आवाज से ट्रंप ही डर गए.
ट्रंप ने इस तरह आंखें बंद कर लीं.
US Jinping-Trump Viral Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का 100 फीट लंबे रेड कार्पेट पर स्वागत कर रहे थे. उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जा रही थी. अमेरिका के राष्ट्रगान की धुन बज रही थी, ट्रंप सैल्यूट करके खड़े थे और उनके बगल में शी जिनपिंग सावधान खड़े थे. तभी अचानक आसमान में एक जोरदार आवाज हुई. आवाज इतनी तेज थी कि ट्रंप ने अपनी आंखें भींच लीं, दांत दबा लिए और आवाज की दिशा में देखने लगे. एक पल के लिए सैल्यूट करते हुए उनका हाथ भी नीचे हो गया. बाद में उन्होंने जिनपिंग की तरफ देखकर कुछ मुस्कुराते हुए कहा और फिर सैल्यूट करके खड़े हो गए. ये जोरदार आवाज अमेरिका के B-1 बॉम्बर की थी. हालांकि जिनपिंग इस दौरान बिल्कुल शांत खड़े रहे.
शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचने का ये पल अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. दरअसल, गुरुवार को जॉइंट बेस एंड्रयूज पर ट्रंप और जिनपिंग साथ खड़े थे. इसी दौरान दो B-1 बॉम्बर उनके ऊपर से गुजरे. कैमरे में कैद वीडियो में ट्रंप पहले सैल्यूट करते दिखे, लेकिन बॉम्बर की तेज आवाज के साथ उनका चेहरा अचानक बदल गया. उन्होंने आंखें भींचीं और कुछ पल के लिए जिनपिंग की तरफ भी देखा. इसके उलट जिनपिंग पूरे समय काफी शांत नजर आए.