Virender Sehwag Youth ODI series: पापा जैसे ही हड़बड़िया निकले वीरेंद्र सहवाग के बेटे, सेंचुरी बनाने वाली पिच पर फिर फ्लॉप आर्यवीर

Virender Sehwag Youth ODI series: पापा जैसे ही हड़बड़िया निकले वीरेंद्र सहवाग के बेटे, सेंचुरी बनाने वाली पिच पर फिर फ्लॉप आर्यवीर


होमखेलक्रिकेट

पापा जैसे ही हड़बड़िया निकले सहवाग के बेटे आर्यवीर, सेंचुरी वाली पिच पर फ्लॉप

Last Updated:

Australia Under-19 vs India Under-19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार इंडियन जर्सी पहनने का मौका मिला था. ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए जूनियर सहवाग ने तीन मैच की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में 28, 47 और 34 रन की पारियां खेली. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आर्यवीर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए.

Zoom

आर्यवीर सहवाग के बेटे का अंडर-19 टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन कैसा रहा?

राजकोट: भारतीय अंडर-19 टीम से खेल रहे वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर बिलकुल अपने पिता की तरह ही हड़बड़िया बल्लेबाज हैं, जो सेट होने के बावजूद अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाते हैं. शॉट मारने के चक्कर में गेंदबाज को अपना विकेट थमा देते हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ जारी अनऑफिशियल वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भी आर्यवीर सहवाग सस्ते में ही निपट गए. 31 गेंद में 34 रन बनाकर पीट्ज की बॉल पर लॉफ को अपना कैच थमा बैठा. हालांकि भारत मैच और सीरीज दोनों जीतने में कामयाब रहा.

सीरीज में आर्यवीर का प्रदर्शन

  • 26 गेंद में 28 रन (पहला मैच)
  • 48 गेंद में 47 रन (दूसरा मैच)
  • 31 गेंद में 34 रन (तीसरा मैच)

वीरेंद्र सहवाग पहुंचे थे हौंसला बढ़ाने
बेटे आर्यवीर को भारत की जर्सी में देखने के लिए खुद वीरेंद्र सहवाग भी स्टेडियम में पहुंचे थे. स्टैंड्स में चुपचाप बैठकर अपने बेटे को खेलते देख रहे थे. सोशल मीडिया पर इसे एक पिता के लिए भावुक और गर्व का पल बताया गया.

Instagram पर यह पोस्ट देखें





Source link