Last Updated:
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज धृति योग’ बन रहा है,वैदिक ज्योतिष का अत्यंत शुभ और शक्तिशाली ‘धृति योग’ बन रहा है. 27 योगों में से 8वें स्थान पर आने वाले इस योग के देवता जल यानी वरुण देव हैं. ‘धृति’ का अर्थ धैर्य होता है;
Mithun Rashifal 24 September: आज 24 सितंबर यानी गुरुवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार आज रात 11 बजकर 19 मिनट तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी और इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. वहीं सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा. आज पूरे दिन चंद्रदेव कुंभ राशि में संचार करेंगे, जहां चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष भी प्रभावी रहेगा.
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष में धृति योग एक बहुत शुभ और शक्तिशाली नित्य योग है. 27 योगों में से यह आठवां योग है, जो सूर्य और चंद्रमा की विशेष खगोलीय स्थितियों के कारण बनता है. पंचांग के अनुसार, सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र प्रभावी हो जाएगा. चंद्रदेव पूरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे जहाँ चंद्रमा और राहु की युति के कारण ग्रहण दोष बना रहेगा.
धृति योग का महत्व और दीर्घकालिक लाभ
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज धृति योग बन रहा है. वैदिक ज्योतिष का यह अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग है. 27 योगों में से 8वें स्थान पर आने वाले इस योग के देवता जल यानी वरुण देव हैं. ‘धृति’ का अर्थ धैर्य होता है. इस योग में नए काम की शुरुआत या भवन निर्माण/नींव पूजन करने से जीवनभर सुख-सुविधाएं और दीर्घकालिक सफलता प्राप्त होती है.
मेहनत से सफलता और पारिवारिक चेतावनी
आज धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल नीच राशि में बृहस्पति के साथ विराजमान हैं. शनि और मंगल के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए मिथुन राशि के जातकों को विशेष सलाह दी गई है. हालांकि मिथुन राशि के लोग आज दृढ़ निश्चय और धार्मिक स्वभाव से अपने कार्यों में सफल होंगे, लेकिन भाइयों और दोस्तों के साथ मतभेद या विवाद की आशंका है, जिससे बचने के लिए मिल-जुलकर रहना जरूरी है.
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा. शनि और बृहस्पति की स्थिति के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं, गैस, सांस लेने में तकलीफ और स्टैमिना में कमी महसूस हो सकती है. किसी भी तरह की शारीरिक कठिनाई से बचने के लिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें.
करियर पर गुरु की दृष्टि और बचाव के उपाय
आज बृहस्पतिवार का दिन होने से गुरु ग्रह का प्रभाव बेहद शुभ फल देने वाला है. बृहस्पति की नौवीं दृष्टि करियर और नेतृत्व क्षमता पर पड़ रही है, जिससे कार्यालय में आपके काम सराहे जाएंगे. नुकसान और विवादों से बचने के लिए गुरु की शरण में रहें तथा किसी भी स्थिति में अहंकार और बहसबाजी से दूर रहने का प्रयास करें.