Last Updated:
Bihar JDU MLC Candidate List : बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा जेडीयू के प्रत्याशी होंगे. इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय को टिकट दिया गया है. चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ जेडीयू ने अपनी चुनावी तैयारी की तस्वीर साफ कर दी है. इन सीटों पर आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा जेडीयू के प्रत्याशी होंगे.
पटना. बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. इनमें पटना स्नातक, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
जेडीयू की ओर से जारी सूची के मुताबिक पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.
इसके अलावा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आनंद पुष्कर को टिकट दिया गया है. वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय जेडीयू के उम्मीदवार होंगे.