Last Updated:
Madhubani Delivery Wala Success Story: यूट्यूब से आइडिया लेकर दो दोस्तों रजनीश और सुधांशु ने मधुबनी में ‘डिलीवरी वाला’ प्लेटफॉर्म शुरू किया है. जो लोकल मार्केट में धूम मचा रहा है. यह प्लेटफॉर्म प्रतिदिन 250-300 ग्राहकों को खाना, ब्यूटी और पर्सनल प्रोडक्ट जैसी सेवाएं दे रहा है. जानें इनकी जर्नी.
मधुबनी: मधुबनी जिला में अब ये आइडिया खूब पसंद करते है. हर दिन 250 -300 कस्टम्बर को सुविधा पहुंचा रहा है. बता दें कि ऑनलाइन पार्सल से घर बैठे सामान खाना, ब्यूटी, पर्सनल प्रोडक्ट आदि पहुंचने का साधन बड़े शहरों में ढेरे सारी है. बहरहाल मधुबनी जिला में भी लोकल डिलीवरी वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म धुम मचा रही है. आसपास के एरिया में कुछ ही मिनटों में साग सब्जी से लेकर खाने के लिए घर पर पहुंच रहा है.
दो दोस्तों ने खड़ी की डिलीवरी वाला
मधुबनी जिला के दो दोस्तों की कहानी बहुत मार्मिक है. रजनीश और सुधांशु ने मिलकर अभी मधुबनी में डिलीवरी वाला एक क्वि सर्विस प्लेटफार्म की शुरुआत की है जो देखते ही देखते मधुबनी जिला में धूम मचा रहा है . घर बैठे यहां रहने वाले लोगों को सर्विस पहुंचते हैं . शुरुआत अक्टूबर 2024 में की वेबसाइड खुद बनाकर, लेकिन अब मार्च 2026 में प्ले स्टोर पर एप लॉन्च किया जो इतने कम समय में लगभग 10000 से 11000 कस्टमर तक पहुंच गए. कहते है प्रतिदिन वैसे इससे पहले वेबसाइट से डिलीवरी ऑर्डर लेते थे अब आसान कर ऐप दिया है. अभी के समय में यह हर दिन ढाई सौ से 300 कस्टमर को डायरेक्ट सेवा पहुंचाते है.
शुरुआत रहा बहुत कठिन
आज डिलीवरी वाला भले भी लोकल ब्रांड बन गया है लेकिन शुरुआत बहुत ही कठिन रहा है. हमारी टीम से बात करते हुए सुधांशु और उनके दोस्त रजनीश कहते हैं कि हम दोनों की वैसे शिक्षा सिर्फ 12वीं है , उसके बाद CA की पढ़ाई में ड्रॉप ले लिया. फिर हमने फाइनेंस और मार्केटिंग अलग अलग जगहों पर काम किया, लेकिन वहां हमें कुछ सक्सेस नहीं हुआ हम वापस लौट आए. 3 महीने डिप्रेशन के बाद यूट्यूब पर एक वीडियो देखा और शुरू की सोचा नहीं मिला सक्सेस तो क्या ही जाएगा? यूट्यूब पर वीडियो देखकर मात्र ₹ 20 लगाकर क्विक कॉमर्स साइट पर अपना अकाउंट बनाया और डिलीवरी वाला की शुरुआत की . मधुबनी में खुद से पहले एक बाइक से डिलीवरी देने जाते थे.
अब होती अच्छी कमाई , ये सुविधा
हालांकि अब कई सारे डिलीवरी पार्टनर्स डिलीवरी वाला के लिए काम करता है. खुद का ग्रॉसरी स्टोर भी है . यहां से फूड ,ग्रोसरी, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि सर्विस दी जाती है. मधुबनी स्टेशन से साढ़े छह किलोमीटर किसी भी एरिया में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक सेवा उपलब्ध होता है. साथ ही 300 से ऊपर की आर्डर पर सिर्फ प्रॉडक्ट चार्ज है, बाकी डिलीवरी चार्ज नहीं है.इसके अलावा अब मधुबनी जिला के साथ – साथ दरभंगा और बिहार के कई क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम चल रहा जिससे कमाई है.