Business Idea: अमेठी की श्याम दुलारी ने अनुदान लेकर शुरू किया टेक्सटाइल का काम, लाखों का है टर्नओवर, घर बैठे करती हैं सप्लाई

Business Idea: अमेठी की श्याम दुलारी ने अनुदान लेकर शुरू किया टेक्सटाइल का काम, लाखों का है टर्नओवर, घर बैठे करती हैं सप्लाई


Last Updated:

अमेठी जिले के गौरीगंज के रहने वाले शिव दुलारी स्वयं सहायता समूह का राज इंटरप्राइजेज, जहां के रहने वाले लक्ष्मण वर्मा ने अपनी मां शिव दुलारी के साथ अनुदान लेकर टेक्सटाइल यानी कपड़े का कारोबार शुरू किया. शुरुआत में उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और अनुदान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. लेकिन अनुदान मिलते ही उन्होंने अपने कारोबार को आज इतना बेहतर कर लिया है कि उन्हें 40 से 50 हजार रुपए का फायदा हो रहा है.

अमेठी: अमेठी में एक स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को बेरोजगारी दूर करने का मौका मिला है. जहां न सिर्फ आज समूह के सदस्य खुद रोजगार से जुड़े हैं बल्कि अन्य करीब चार से पांच लोगों को रोजगार मिला है. कपड़े का व्यवसाय आज इस समूह की किस्मत बदल रहा है और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान एक सफल अभियान के रूप में साबित हो रहा है.

अमेठी जिले के गौरीगंज के रहने वाले शिव दुलारी स्वयं सहायता समूह का राज इंटरप्राइजेज, जहां के रहने वाले लक्ष्मण वर्मा ने अपनी मां शिव दुलारी के साथ अनुदान लेकर टेक्सटाइल यानी कपड़े का कारोबार शुरू किया. शुरुआत में उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और अनुदान के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा. लेकिन अनुदान मिलते ही उन्होंने अपने कारोबार को आज इतना बेहतर कर लिया है कि उन्हें 40 से 50 हजार रुपए का फायदा हो रहा है. खास बात यह है कि वह अपने खुद के ब्रांड के कपड़े तैयार करते हैं और उसे बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट तक में सप्लाई करते हैं. जिससे उनके कारोबार में वृद्धि हो रही है और आज उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है.

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान का लिया लाभ

लोकल 18 को अपनी सफलता की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा कि करीब 2 साल पहले 2024 में उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की जानकारी हुई. जिसके बाद उन्होंने अपनी मां के नाम पर इस योजना में आवेदन किया. सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान में जब वह जुड़े तो विभाग की तरफ से उद्योग कार्यालय की टीम उनके पास पहुंची और उनके पूरे कारोबार का सर्वे किया गया. इसके बाद इन्हें 5 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया.

इन्हें योजना का लाभ मिलते ही इन्होंने मशीनरी सिस्टम स्थापित किया और अपने कारोबार की शुरुआत की और इनका कारोबार कुछ महीनो में ही इतना बेहतर चमक गया कि आज यह अपनी परिचय के लिए मोहताज नहीं है और इनके तैयार किए गए कपड़े बाजारों में बिक्री होने के साथ-साथ ऑनलाइन मार्केट मीशो फ्लिपकार्ट अमेजॉन जैसे बड़े ब्रांड पर भी बिक्री हो जाते हैं. उन्होंने कहा की उन्होंने करीब अन्य चार से पांच लोगों को रोजगार दिया है और उन्हें भी उनके घर पर ही काम मिला है और कहीं उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है.

कैसे योजना में कर सकते हैं आवेदन?

आपको बता दे की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान एक बेहतर योजना है जिसमें 5 लाख रूपए तक का रीड टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आसानी से मिल सकता है. इसमें किसी पर भी खराब प्रकार के छोटे बड़े उद्योग को हम शामिल कर सकते हैं. इसके आवेदन के लिए आपको अमेठी के जिला उद्योग कार्यालय पर जाकर अपना आवेदन करना होगा. 18 वर्ष से 45 वर्ष का कोई भी बेरोजगार युवा और महिला इसमें अपनी आवेदन की प्रक्रिया को भर सकता है. आवेदन के कागजात में किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा कागजात में आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक मोबाइल नंबर के साथ अपना आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया के बाद सर्वे उपरांत आपको योजना का लाभ और अनुदान की राशि सीधे आपके खाते में दिया जाएगा.

घर बैठे मिलता है काम

लोकल 18 थे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से भी बात की ऐसे में एक कर्मचारी तेजभान कुमार बताते हैं कि पहले हुए लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते थे तो 6 6 महीने घर आने का मौका नहीं कोई विवाद हो जाता था तो उसमें भी दिक्कत होती थी लेकिन यहां पर उन्हें घर के पास ही काम मिला है और उन्हें 8 से 10 रुपए आसानी से मिल जाता है. करीब 4 से 5 घंटे ही काम करना पड़ता है आराम से रहते हैं और किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती सरकार की अच्छी योजना है. वही एक महिला मोनी देवी बताती है कि पहले काम के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता था घर वालों को भी समस्या थी लेकिन अब यहां पर घर बैठे काम मिला है महिलाओं को खास दिक्कत होती है लेकिन उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और उन्हें रोजगार मिला है



Source link