हिमाचल में देश से गद्दारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, दर्जी के काम की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां, NIA ने भेजा था इनपुट

हिमाचल में देश से गद्दारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, दर्जी के काम की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां, NIA ने भेजा था इनपुट


हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी गतविधियों में शामिल होने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय एंजेसी के इनपुट के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान और अधिक जानकारी नहीं दी है. फिलहाल, मामले की जांच कर रही है और कई सवाल भी उठ रहे हैं.

दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए की ओर से हिमाचल पुलिस को इनपुट भेजा गया था. ऐसे में हमीरपुर की सदर थाना पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया है. मामला सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका से जुड़ा है.

हमीरपुर पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने 17 सितंबर को पुलिस प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे. इनपुट में आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हो सकता है

प्राथमिक जांच के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया, जिसके तुरंत बाद सोमवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है.

आरोपी 6 महीने से हमीरपुर शहर में एक दर्जी का काम कर रहा है. युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. अब पुलिस आआरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट ऑनलाइन गतिविधियों,  सीमापार और यहां रहने के दौरान उसके नेटवर्क को खंगाल रही है.

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. एसपी हमीरपुर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भारी राज्य के व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराए पर देते हैं तो वह उस व्यक्ति की पूरी वेरिफिकेशन करवा लें.

गली में विशेष सुमदाय के लोग

गौर रहे कि जिस गली में युवक दुकान करता है, वहां पर और भी विशेष सुमदाय के लोग रहते हैं और दुकानें चलाते हैं. सभी ने ऊंचे दामों पर किराये पर दुकानें ली हैं और ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह पैसा कहां से आ रहा है. गौर रहे कि देश की अहम सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में इससे पहले हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से पहले भी गिरफ्तार किए गए थे. इसमें हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का केस काफी चर्चा में रहा था.



Source link