यूएन में पेजेशकियन के तीखे तेवर देख अमेरिकी दूत का वॉकआउट, भारत ने क्या किया?
Last Updated:
संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के तीखे भाषण के दौरान अमेरिकी डेलिगेशन ने वॉकआउट कर दिया. पेजेशकियन ने अमेरिका और इस्राइल पर आतंकवाद फैलाने और स्कूल-अस्पतालों पर हमले का खुला आरोप लगाया. ट्रंप के बयानों पर पलटवार करते हुए ईरान ने साफ कहा कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी से इजाजत नहीं लेता. इस पूरे घटनाक्रम के बीच भारतीय डेलिगेशन हॉल में मौजूद रहा.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान.
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के संबोधन के दौरान अमेरिकी डेलिगेशन ने वॉकआउट कर दिया. पेजेशकियन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का बेहद आक्रामक जवाब दिया, जिसमें उन्होंने ईरान को तबाह करने की धमकी दी थी. ईरान के राष्ट्रपति ने साफ लफ्जों में कहा कि उनका देश आतंकवाद का शिकार रहा है. अमेरिकी और इस्राइली हथियारों से उनके बेकसूर बच्चों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया. जब अमेरिकी प्रतिनिधि हॉल छोड़कर बाहर निकले, तो दुनिया की नजरें भारतीय डेलिगेशन पर टिक गईं कि आखिर नई दिल्ली का रुख क्या रहता है.
मंच से पेजेशकियन ने ट्रंप पर किया सीधा हमला
The U.S. representative to the UN demonstratively left the UN hall at the moment when the president of Iran’s Islamic regime, Pezeshkian, was trying to convince the world that Iran today is not a terrorist state. pic.twitter.com/3uRGltOuE0