Last Updated:
बॉलीवुड में 14 साल के करियर के बाद बीती रात को यामी गौतम ने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. साल 2012 में यामी गौतम और आयुष्मान खुराना ने फिल्म विक्की डोनर से अपने करियर की शुरुआत की थी. करीबन डेढ़ दशक के लंबे सफर के बाद यामी गौतम को वो मुकाम हासिल हुआ जिसकी वो हकदार रहीं.
नई दिल्ली. 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में नेशनल अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया था. मंगलवार को आयोजित इस शानदार समारोह में देश भर की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. इस साल 2024 में आई फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड्स दिए गए. कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं यामी गौतम को उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
22 सितंबर की रात यामी गौतम के लिए एक भावुक पल था. उन्हें उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. यामी गौतम को नेशनल अवॉर्ड लेता देख उनके पति आदित्य धर भावुक हो उठे. अपनी इस बड़ी जीत के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने आंखों में सपने लिए सपनों की नगरी पहुंचे आउटसाइडर्स संग अपना गुरु मंत्र शेयर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मान हासिल करने के बाद यामी गौतम ने मीडिया से बातचीत की. इस बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने वाले आउटसाइडर्स के खास संदेश दिया. यामी गौतम ने कहा, ‘मैं अभी भी इस पल को अपने भीतर पूरी तरह महसूस करने की कोशिश कर रही हूं’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
Add News18 as
Preferred Source on Google
यामी गौतम कहती हैं कि किसी भी कलाकार के लिए, जो अपनी पूरी जिंदगी कला को समर्पित कर देता है, यह बहुत बड़े गर्व और सम्मान की बात है. यामी गौतम ने मुंबई आकर एक्टिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए एक खास संदेश साझा किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
यामी गौतम ने कहा कि इस शहर में कई लोग अपनी आंखों में सपने लेकर आते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि जिंदगी उनके लिए आगे क्या लेकर आने वाली है. यामी ने अपने अनुभव के आधार पर लोगों को लगातार मेहनत करते रहने की सलाह दी. यामी गौतम कहती हैं, ‘आप मेहनत करते रहिए, काम करते रहिए, एक दिन ऐसा जरूर होगा’.(फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं अपनी जिंदगी में कहां पहुंची हूं. मेरे सफर में मेरे लिए अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है. बहुत काम करना बाकी है. ये अपने आप में एक बड़ा सम्मान है. एक ऐसी जगह पर जो इतनी ऐतिहासिक जगह है, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
यामी गौतम ने साल 2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से करियर की शुरुआत की थी. सुजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म से आयुष्मान और यामी के करियर को नई दिशा मिली थी. फिल्मों में कदम रखने से पहले यामी ने टीवी सीरियल्स में काम किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)
यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. साल 2024 में आई इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन आदित्य सुहास ने किया था और आदित्य धर बतौर प्रोड्यूसर इससे जुड़े हुए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम yamigautam)