मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से टूटीं रानी मुखर्जी, सहारा देने पहुंचे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट भी आईं नजर

मां कृष्णा मुखर्जी के निधन से टूटीं रानी मुखर्जी, सहारा देने पहुंचे आमिर खान, पत्नी गौरी स्प्रैट भी आईं नजर


Last Updated:

बीते मंगलवार को रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया. इस मुश्किल वक्त में कई बॉलीवुड सितारे रानी के घर पहुंचे. एक्ट्रेस संग कई फिल्मों में काम कर चुके आमिर खान अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट संग रानी मुखर्जी को सहारा देने पहुंचे. दोनों को एक्ट्रेस के घर पर जाते हुए स्पॉट किया गया.

Zoom

रानी मुखर्जी को सहारा देने पहुंचे आमिर खान-गौरी स्प्रैट.

नई दिल्ली.  रानी मुखर्जी की मां का निधन हो गया. फिल्म इंडस्ट्री में शोक छा गया है. इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस के करीबी दोस्तों और को-स्टार्स को उनके घर जाते देखा गया. कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख खान और गौरी खान भी रानी के घर पहुंचे. इस मौके पर रानी के को-स्टार आमिर खान भी उन्हें सहारा देने पहुंचे. आमिर खान के साथ उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट भी दिखीं.

आमिर खान और गौरी स्प्रैट को साथ में रानी मुखर्जी के घर जाते स्पॉट किया गया. इस मुश्किल वक्त में उन्होंने रानी को सहारा दिया और उनकी मां के अंतिम दर्शन किए. रानी मुखर्जी की मां का निधन कल यानी कि बीते मंगलवार की दोपहर को हुआ था. परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर साझा की थी.

रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था, ‘हम खेद और दुख के साथ बताते हैं कि कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया. हमारा परिवार आपके सपोर्ट, प्यार के लिए शुक्रगुजार है. हम इस मुश्किल घड़ी में परिवार की निजता बनाए रखने की अपील करते हैं’. रानी मुखर्जी की मां ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांसें लीं.

View this post on Instagram





Source link