ब्रज के भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन करने से मिलता है बद्रीनाथ जितना फल, हर भक्त की होती है मनोकामना पूरी

ब्रज के भूतेश्वरनाथ मंदिर के दर्शन करने से मिलता है बद्रीनाथ जितना फल, हर भक्त की होती है मनोकामना पूरी


Last Updated:

बद्रीनाथ मंदिर के सेवायत पुजारी धनेश दत्त चतुर्वेदी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए यहां की मान्यता के बारे में बताया. मथुरा के भूतेश्वर स्थित अति प्राचीन मंदिर कहे जाने वाले बद्रीनाथ भगवान के दर्शन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. कहा जाता है. भूतेश्वर महादेव के दर्शन के बाद बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करना जरूरी होता है. मान्यता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बद्रीनाथ धाम नहीं जा सकता, तो वह मथुरा के भूतेश्वर स्थित बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकता है.

मथुरा: तीर्थ नगरी मथुरा में हर मंदिर की अपनी एक अलग मानता है. हर मंदिर का अपना एक अलग इतिहास है. मथुरा का एक ऐसा मंदिर जो आज भी रहस्यों से भरा पड़ा है. कहा जाता है कि अगर आप बद्रीनाथ धाम दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन करने मात्र से बद्रीनाथ मंदिर धाम जैसा फल मिलता है. अगर आप बद्रीनाथ धाम दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं, तो मथुरा में आप बद्रीनाथ के दर्शन कर सकते हैं. यहां एक ऐसा मंदिर है, जो की बद्रीनाथ मंदिर जितनी मान्यता रखता है. कहा जाता है, जो भी भक्त इस मंदिर में अपनी मनोकामना लेकर आता है, वह उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. कोई भी भक्त यहां से मायूस होकर नहीं लौटता.

बद्रीनाथ के दर्शन जितना मिलता है फल

बद्रीनाथ मंदिर के सेवायत पुजारी धनेश दत्त चतुर्वेदी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए यहां की मान्यता के बारे में बताया. मथुरा के भूतेश्वर स्थित अति प्राचीन मंदिर कहे जाने वाले बद्रीनाथ भगवान के दर्शन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. कहा जाता है. भूतेश्वर महादेव के दर्शन के बाद बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करना जरूरी होता है. मान्यता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बद्रीनाथ धाम नहीं जा सकता, तो वह मथुरा के भूतेश्वर स्थित बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकता है. यहां भगवान उसे उतना ही फल देते हैं, जितना बद्रीनाथ धाम जाने के बराबर फल की प्राप्ति होती है. कहा यह भी जाता है कि यहां जो भी भक्त अपनी अरदास लगता है, उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती है. बद्रीनाथ भगवान की प्रतिमा यहां अद्भुत और अलौकिक है यहां प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही भक्ति मंत्र मुक्त हो जाते हैं और प्रतिमा को एक टक निहारने लगते हैं.

मंदिर में आने से मिलती है मन को शांति

मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से जब मंदिर की मान्यता और यहां के विग्रह के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मंदिर में आते ही एक अलग ही अनुभूति प्राप्त होती है. यहां मंदिर में आने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. मंदिर में आने से मां को शांति मिलती है. यहां के विग्रह को आप अगर देखेंगे, तो यहां का विग्रह बद्रीनाथ धाम के जैसा है. कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति बद्रीनाथ धाम नहीं जा सकता है. वह इस मंदिर के दर्शन कर ले उसे बद्रीनाथ धाम जैसा पुण्य मिलता है.



Source link