बिहारी रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, साड़ी के पल्लू पर सजा मिथिला, छठ के हिसाब से चुना कलर, दिखाईं मोरनी-सी अदाएं

बिहारी रंग में रंगीं तमन्ना भाटिया, साड़ी के पल्लू पर सजा मिथिला, छठ के हिसाब से चुना कलर, दिखाईं मोरनी-सी अदाएं


Last Updated:

तमन्ना भाटिया आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म द वन को लेकर चर्चा में हैं. हाल में ही इसके प्रमोशन में उन्होंने ऐसा आउटफिट कैरी किया जिसमें वह छठ के रंग और मिथिला की छाप में नजर आईं. चलिए दिखाते हैं तस्वीरें.

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फ्रैश जोड़ी जल्द ही द वन फिल्म में देखने को मिलेगी. फिल्म की चर्चा सबसे ज्यादा इसके छठ गाने की वजह से हुई. ये फिल्म बिहार पृष्ठभूमि से कनेक्ट करती है. ऐसे में मेकर्स ने खूब साज-सज्जा और खूबसूरती के साथ छठ का गाना भी फिल्म में शामिल किया. (Image:Insta@tamannaahspeaks)

अब तमन्ना भाटिया पूरी तरह से द वन के प्रमोशन जुट चुकी हैं. हाल में ही वह छठ और बिहार के रंग में रंगी नजर आईं. उन्होंने ऐसा आउटफिट कैरी किया जिसमें बिहार की झलक दिखाई दी. उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपने इस लुक का जिक्र किया. (Image:Insta@tamannaahspeaks)

राधा अष्टमी के मौके पर तमन्ना भाटिया ने नीले और पीले रंग की साड़ी कैरी की. ये साड़ी और शॉल बिहार की मिट्ठी, मिथिला की कला और छठ पर्व की बारीकी देखने को मिलती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस आउटफिट के बारे में खुलकर बताया.(Image:Insta@tamannaahspeaks)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तमन्ना भाटिया ने बताया कि हमारी फिल्म की कहानी बिहार और छठ की गहराई को बताती है. ऐसे में उन्होंने ये तय किया कि वह ऐसे कपड़े पहनेंगी जो इस विरासत को दिखाती है. इस साड़ी के पल्लू में मधुबनी कला को दर्शाया गया है. इन कपड़ों में सांस्कृतिक के साथ साथ मॉर्डन टच भी देखने को मिलता है. (Image:Insta@tamannaahspeaks)

एक्ट्रेस का कहना है कि मधुबनी बिहार की एक ऐसी कला है जो कई पीढ़ियों और कहानियों को बयां करती है. इस कल को पल्लू पर हाथ से पेंट किया गया है. जिसे कुल 4 कलाकारों ने मिलकर बनाया है.(Image:Insta@tamannaahspeaks)

तमन्ना भाटिया की साड़ी में बीचों-बीच राधा-कृष्ण की जोड़ी को भी दर्शाया गया है. ये मिथिला से जुड़े डिजाइन और प्रतीकों को झलकाता है. हर डिजाइन का अपना एक खास अर्थ भी है. तमन्ना ने इस पोर्ट में ये भी बताया कि छठ ऐसा त्योहार है जहां उगते और डूबते दोनों सूरज की पूजा की जाती है. यही वजह है कि उन्होंने पीला के साथ गहरा नीला रंग चुना है जो बदलाव की रोशनी को दिखाता है.(Image:Insta@tamannaahspeaks)

तमन्ना भाटिया ने अपने पोस्ट में ज्वेलरी के बारे में भी बात की. उन्होंने इस ट्रेडिशनल साड़ी के साथ डायमंड चैंडेलियर इयरिंग्स कैरी किए. इन इयररिंग्स में हीरों की चमक और नाजुक ड्रॉप्स देखने को मिलते हैं. ये मॉर्डन ज्वेलरी पीस है जो इस साड़ी के साथ खूब जच रहे हैं.(Image:Insta@tamannaahspeaks)

कुल मिलाकर तमन्ना भाटिया ने अपने लुक को बिहार, मिथिला कला और छठ की परंपरा से जोड़ा. अपने आउटफिट को फिल्म की कहानी और छठ के हिसाब से सिलेक्ट किया. कमेंट बॉक्स ऑफिस में उनके पूरे लुक को फैंस ने 100 में से 100 मार्क्स दिए. (Image:Insta@tamannaahspeaks)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link