‘घसीटकर डंडे से मारा’, पिटाई के बाद वकीलों का भोपाल में बवाल; पानी के टैंकर्स पर चढ़कर किया हंगामा

‘घसीटकर डंडे से मारा’, पिटाई के बाद वकीलों का भोपाल में बवाल; पानी के टैंकर्स पर चढ़कर किया हंगामा


Last Updated:

Bhopal News: आमतौर पर आपने वकीलों को कोर्ट में जिरह करने हुए देखा या सुना होगा. लेकिन भोपाल में एक वकील की कथित पिटाई के बाद वकीलों का प्रदर्शन देखने को मिला. बुधवार को वकीलों ने काफी हंगामा किया और चक्का जाम कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वकील पुलिसकर्मियों पर FIR करने की मांग पर अड़े हुए हैं. जबकि तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Zoom

भोपाल में वकीलों का प्रदर्शन

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)

Bhopal Lawyers Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की देर रात एक पुलिस कार्रवाई ने ऐसा तूल पकड़ा कि बुधवार को पूरे शहर में हड़कंप मच गया. वकील राकेश रावल के साथ जहांगीराबाद पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट के बाद वकीलों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने अदालती कामकाज ठप करने से लेकर सड़कों पर चक्काजाम तक कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जहांगीराबाद थाना प्रभारी (टीआई) राजन सिंह अहिरवार और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन वकील टीआई के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता राकेश रावल की गाड़ी को रोका और उन्हें थाने चलने को कहा. जब वकील ने गाड़ी में पेट्रोल न होने की बात कही, तो आरोप है कि पुलिसकर्मी बदतमीजी पर उतर आए. विरोध करने पर वकील को घसीटकर डंडों से पीटा गया. इस घटना से वकीलों का गुस्सा भड़क गया और देखते ही देखते देर रात करीब 50 से अधिक वकील जहांगीराबाद थाने पहुंच गए. वकीलों ने देर रात 3 बजे तक थाने में जमकर प्रदर्शन किया.

सड़कों पर उतरकर वकीलों ने किया चक्का जाम
बुधवार सुबह होते-होते वकीलों का गुस्सा सड़कों पर आ गया. भोपाल के पॉश और वीआईपी इलाके ‘जेल पहाड़ी’ पर वकीलों ने चारों तरफ से रास्ता बंद कर चक्काजाम कर दिया. इससे घंटों यातायात ठप रहा और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान वकीलों ने अदालती कामों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. कई वकील पानी के टैंकर पर भी चढ़े हुए नजर आए.

मीडिया और आम लोगों से बदसलूकी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया, जब वकीलों पर राहगीरों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा. वकील की लोगों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दिए हैं.

मामले को शांत कराने के लिए डीसीपी जोन-1 ने जहांगीराबाद टीआई राजन सिंह अहिरवार, कॉन्स्टेबल यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को निलंबित कर दिया है. वकीलों का कहना है कि सिर्फ निलंबन काफी नहीं है, वे टीआई पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग पर कायम हैं.



Source link