बप्पा की विदाई के बाद जरूर करें इन चीजों का दान, ग्रह दोषों से मिलेगी राहत!
Last Updated:
Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद कुछ चीजों का दान आपकी किस्मत बदल सकता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, ऐसा करने से बप्पा की कृपा पूरे साल बनी रहने और कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आने की मान्यता है.
उज्जैन. गणेश चतुर्थी के 10 दिवसीय उत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदाई दी जाती है. इसे गणेश विसर्जन कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि विसर्जन के साथ गणपति भक्तों के संकट अपने साथ ले जाते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, विसर्जन के बाद कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. इससे भगवान गणेश की कृपा पूरे साल बनी रहने और कुंडली के अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आने की मान्यता है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, दिन शुक्रवार को होगी.
जरूर करें इन चीजों का दान
1. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए हरी वस्तुओं, मौसमी फल और पान के पत्ते का दान करना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि इससे ग्रह दोषों में राहत मिलती है. साथ ही कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है.
2. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो गणेश विसर्जन के दिन चावल, मूंग की दाल या तेल का दान करें. आप चाहें तो खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को खिला सकते हैं. ऐसा करने से अटके हुए काम पूरे होते हैं.
3. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की विशेष कृपा पाने के लिए आटा, चीनी, नमक जैसे पदार्थों का दान करना शुभ माना जाता है. इससे शुक्रदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख साधनों की बढ़ोतरी होती है.
4. भगवान गणेश जी महाराज के विसर्जन के बाद बेसन, चने की दाल, केला या पपीता का दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.