घर में 4 दिन से महामृत्युंज्य जाप, बड़ा बेटा भूत बनकर करता था परेशान, आजमगढ़ कांड की कहानी, मां की जुबानी

घर में 4 दिन से महामृत्युंज्य जाप, बड़ा बेटा भूत बनकर करता था परेशान, आजमगढ़ कांड की कहानी, मां की जुबानी


Last Updated:

Azamgarh Murder News: पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्थानीय निवासी अरविंद सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर लौटा और उसने अपनी पत्नी बबीता सिंह (32) को दो पुजारियों-महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (50)-के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते देखा. सूत्रों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम देखकर अरविंद कथित रूप से गुस्से में आ गया और उसने पत्नी तथा दोनों पुजारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. पत्नी के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. इसके बाद अरविंद ने कथित रूप से अपना लाइसेंसी हथियार निकाला और सबसे पहले पत्नी बबीता सिंह को गोली मारी. इसके बाद उसने दोनों पुजारियों को भी गोली मार दी.

Zoom

हत्यारोपी की मां ने बताई हत्याकांड की कहानी.

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में चार लोगों की मौत और हत्यारोपित के एनकाउंटर से हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस के एनकाउंटर में मारा गए अरविंद की मां ने आंखों देखी बताया है कि कैसे उसके बेटे ने वारदात को अंजाम दिया और फिर पोते-पोतियों को कैद कर लिया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा कैसे भूत बनकर परेशान कर रहा था. मां ने बताया कि हत्यारोपित बेटे का दिमाग ठीक नहीं था. बड़ा बेटा भूत बनकर परेशान कर रहा था.

घर में चल रहा था महामृत्युंज्य जाप
वहीं जब मां से सवाल किया गया कि घर में किस तरह की पूजा चल रही थी तो उन्होंने कहा कि महामृत्युंज्य जाप किया जा रहा था. मां ने बताया कि अरविंद का दिमाग ठीक नहीं था. मेरे बड़े बेटे की पहले मौत हुई थी. पंडितों ने कहा था कि पूजा-पाठ से सब शांत हो जाएगा. इसलिए पूजा करा रहे थे. मेरे बेटे ने पहले पंडितों को मारा फिर अपनी बीवी को मारा. जब पंडितों को मारा तो मैं और मेरी पोती भाग गए. वो बार-बार कह रहा था पूजा रोको-पूजा रोको, फिर गोली चला दी. पंडित का आधार कार्ड मांगा और गोली चलाई.

मां ने बताई हत्याकांड की कहानी
हत्यारोपित अरविंद की मां ने बताया कि चार दिन से पूजा चल रहा था. आज पूजा खत्म होना था. अचानक अरविंद ने पूजा रोकने को कहा और पंडित से कहा की आप कौन हैं, मैं नहीं जानता ?? पहले डंडा से मारा, फिर कुल्हाड़ी निकला और फिर रिवॉल्वर से पहले पत्नी और फिर दो पंडित को मारा. मैं और पोती भाग गई. मां ने कहा कि तीन राउंड फायरिंग किया था और अपने पिस्टल से. पूजा पाठ चल रहा था और तीन पंडित पूजा पाठ कर रहे थे, जिसमें दो की मौत हो गई है. मेरी बहू को भी गोली मार दी. भूत प्रेत का मामला था. जो पाटीदारों के वजह से मेरे बेटे का हत्या हुई थी, वही परिवार को परेशान करता था.



Source link