दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहाड़ी से गाड़ियों पर पथराव, 15 दिन में दो बार हमला, लाइव Video सामने आया

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहाड़ी से गाड़ियों पर पथराव, 15 दिन में दो बार हमला, लाइव Video सामने आया


Last Updated:

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम के पास ऊंची पहाड़ी से चलती गाड़ियों पर पथराव का लाइव वीडियो सामने आया है. बीते 15 दिनों में एक्सप्रेसवे पर वाहनों पर पथराव की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम और झाबुआ पुलिस एक्टिव हो गई है और कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है.

Zoom

पथराव का लाइव वीडियो आया सामने.

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है. रतलाम से गुजरने वाले आठ लेन एक्सप्रेसवे पर चलते वाहनों पर पथराव का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ऊंची पहाड़ी से फेंके जा रहे पत्थर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ उपद्रवी युवा ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर सड़क से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थर फेंक रहे हैं. आठ लेन पर कार से गुजर रहे यात्रियों ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया. एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों पर पत्थर फेंकना कितना खतरनाक हो सकता है, इसके बावजूद युवा लगातार पथराव करते दिखे. एक गलत निशाना भी किसी गाड़ी में सवार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है.

15 दिनों में दो बार पथराव
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है. 15 दिनों के भीतर वाहनों पर पत्थर फेंकने की दो बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों पर इस तरह पत्थर फेंके जाने से एक्सप्रेसवे पर गंभीर हादसों का खतरा बहुत बढ़ गया है.

पुलिस जांच और कार्रवाई
घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रतलाम और झाबुआ दोनों जिलों की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है. दोनों जिलों की पुलिस टीमें वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले युवकों की पहचान और तलाश में जुट गईं.

हिरासत में लिए गए कुछ युवक
रतलाम के एडिशनल एसपी विवेक कुमार के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथराव करने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. रतलाम औद्योगिक थाना पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.



Source link