Last Updated:
Deoli Councilor Rolls-Royce Entry Viral Video: टोंक के देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 29 के पार्षद की रॉयल एंट्री सोशल मीडिया पर चर्चा में है. पार्षद मुकेश महावर मतदान करने के लिए लग्जरी रोल्स रॉयस कार से मतदान केंद्र पहुंचे. कार की कीमत से ज्यादा लोगों का ध्यान उसके वीआईपी नंबर 0001 पर गया. मतदान केंद्र पर कार पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. पार्षद के कार से उतरकर मतदान केंद्र की ओर जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चुनावी माहौल के बीच हुई इस खास एंट्री ने स्थानीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींच लिया. हालांकि पार्षद की इस एंट्री के पीछे किसी राजनीतिक संदेश या विशेष उद्देश्य की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
टोंक के देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 29 के पार्षद की रॉयल एंट्री सोशल मीडिया पर चर्चा में है
टोंक. देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 29 के पार्षद की रॉयल एंट्री सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान के बीच पार्षद मतदान केंद्र पर लग्जरी रोल्स रॉयस कार से पहुंचे. जैसे ही उनकी कार मतदान स्थल के बाहर पहुंची, वहां मौजूद लोगों की नजरें इस खास एंट्री पर टिक गई. पार्षद के कार से उतरकर मतदान केंद्र की ओर जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह रही कि जिस रोल्स रॉयस कार से पार्षद मतदान करने पहुंचे, उसका वीआईपी नंबर 0001 भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
चुनावी माहौल में पार्षद मुकेश महावर की हुई इस लग्जरी एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. देवली नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मगलवार को पार्षदों की आवाजाही बनी रही. मतदान प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर 29 के पार्षद के पहुंचने का अंदाज बाकी पार्षदों से अलग रहा. वे सामान्य वाहन के बजाय रोल्स रॉयस कार में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे. कार के बाहर मौजूद लोगों और वहां से गुजर रहे लोगों ने इस नजारे का वीडियो बना लिया. कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगा.
0001 नंबर ने सबका खींचा ध्यान
इस पूरे चुनावी माहौल के दौरान सिर्फ रोल्स रॉयस कार ही आकर्षण का केंद्र नहीं रही, बल्कि कार का नंबर भी लोगों की नजर में रहा. कार पर वीआईपी नंबर 0001 दिखाई दिया. लग्जरी कार और खास नंबर के चलते मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए लोगों का ध्यान चुनावी प्रक्रिया से हटकर इस रॉयल एंट्री पर चला गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्षद मुकेश महावर कार से उतरते और मतदान केंद्र की तरफ जाते नजर आ रहे हैं. देवली नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पार्षदों के मतदान के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी था. इसी दौरान रोल्स रॉयस की एंट्री ने माहौल को अलग रंग दे दिया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि पार्षद मुकेश महावर की इस एंट्री के पीछे किसी विशेष राजनीतिक संदेश या उद्देश्य की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
चुनावी माहौल में वायरल हुआ वीडियो
नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव आमतौर पर स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों और पार्षदों के बीच होने वाले शक्ति संतुलन को लेकर चर्चा में रहते हैं. देवली में भी उपाध्यक्ष पद के मतदान के दौरान राजनीतिक हलचल बनी हुई थी. इसी बीच पार्षद मुकेश महावर का महंगी कार से मतदान केंद्र पहुंचना स्थानीय स्तर पर चर्चा का अलग विषय बन गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोल्स रॉयस कार मतदान केंद्र के आसपास दिखाई देती है. कार के वीआईपी 0001 नंबर और पार्षद की एंट्री को लोग अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर किया जाने लगा. फिलहाल इस रॉयल एंट्री को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है. चुनावी नतीजों और राजनीतिक घटनाक्रम के बीच देवली नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में पार्षद की यह एंट्री सोशल मीडिया पर अलग ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.