टी20 में राशिद खान की बादशाहत खत्म, पाकिस्तान के अबरार अहमद बने नंबर-1 गेंदबाज, टॉप-10 में दो भारतीय

टी20 में राशिद खान की बादशाहत खत्म, पाकिस्तान के अबरार अहमद बने नंबर-1 गेंदबाज, टॉप-10 में दो भारतीय


होमखेलक्रिकेट

टी20 में राशिद खान की बादशाहत खत्म, पाकिस्तान के अबरार अहमद बने नंबर-1 गेंदबाज

Last Updated:

ICC Ranking: आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद अब दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. अबरार ने नंबर-1 का ये ताज अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान से छीना है. राशिद लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में नंबर एक गेंदबाज बने हुए थे. रैंकिंग में भारत के दो गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह टॉप-10 में शामिल हैं.

Zoom

अबरार अहमद बने टी20 में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली: आईसीसी के ताजा टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के अबरार अहमद दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. अबरार अहमद ने अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान को पछाड़ कर नंबर एक की कुर्सी हासिल की है. अबरार और राशिद के बीच सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट का अंतर है. अबरार के 736 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि राशिद खान के पास 735 रेटिंग अंक हैं. इस तरह लंबे समय बाद पाकिस्तान का कोई गेंदबाज आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने में सफल हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. जम्पा और राशिद के बीच रेटिंग में अंतर की बात करें तो वह 35 अंकों का है. ऐसे में राशिद खान अगर आगामी सीरीज में अफगानिस्तान के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं तो एक बार फिर से वह नंबर की कुर्सी हासिल कर सकते हैं. टॉप-3 से इतर इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद 695 रेटिंग अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाथ एलिस पांचवें नंबर पर काबिज हैं.

टॉप -10 में दो भारतीय गेंदबाज भी शामिल

गेंदबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप-10 में दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं. भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसक गए हैं. वरुण को रैंकिंग में 2 अंक का नुकसान हुआ है. अब वरुण चक्रवर्ती की रेटिंग गिरकर 651 हो गई है. कुछ समय पहले तक वरुण चक्रवर्ती टी20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज थे, लेकिन लगातार चोट के कारण वह मैदान से दूर रहे, जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग गिरती चली गई.

इसके अलावा टॉप-10 में दूसरे भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. जसप्रीत चोट के बाद हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी. बुमराह के रैंकिंग में 651 रेटिंग है और वह रैंकिंग में 10 स्थान पर काबिज हैं. बुमराह अभी एशियन गेम्स में टीम इंडिया के लिए हिस्सा लेंगे और उसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में एक्शन में दिखेंगे. ऐसे में उम्मीद है कि उनके रैंकिंग में सुधार होगा.



Source link