जमुई कांड: नंदन यादव का केस नहीं लड़ेंगे वकील, जिला बार एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

जमुई कांड: नंदन यादव का केस नहीं लड़ेंगे वकील, जिला बार एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला


Last Updated:

जमुई कांड में जिला बार एसोसिएशन ने नंदन यादव समेत सभी आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला लिया है. एसोसिएशन ने वकीलों से पीड़िता की मदद करने की अपील की है. साथ ही पुलिस प्रशासन से मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जमुई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम सिंह और महासचिव अमित कुमार की फोटो

जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी और एनकाउंटर के बाद पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा है. जमुई जिला बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपियों की तरफ से अदालत में केस नहीं लड़ेगा.

एसोसिएशन की प्रेस विज्ञप्ति और अपील
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम सिंह और महासचिव अमित कुमार ने एक बैठक के बाद आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. उन्होंने जिले के सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे नैतिकता के आधार पर आरोपियों का बचाव न करें. इसके बजाय सभी वकील एकजुट होकर पीड़िता को न्याय दिलाने में उसकी मदद करें. बार एसोसिएशन ने पुलिस और प्रशासन से इस मामले को ‘स्पीडी ट्रायल’ (त्वरित सुनवाई) के तहत चलाकर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने की मांग की है.

जमुई की प्रतिष्ठा को पहुंचा धक्का
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस शर्मनाक घटना से पूरे जमुई जिले की प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है.

  • अध्यक्ष सीताराम सिंह का बयान: “वकीलों को अपनी नैतिकता समझनी चाहिए. उन्हें आरोपी पक्ष की ओर से पैरवी नहीं करनी चाहिए. पुलिस को इस मामले का स्पीडी ट्रायल चलाकर पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना चाहिए.”
  • महासचिव अमित कुमार का बयान: “वायरल वीडियो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. बार एसोसिएशन समाज में यह कड़ा संदेश देना चाहता है कि ऐसी हैवानियत करने से पहले कोई भी अपराधी हजार बार सोचे. हम किसी भी कीमत पर आरोपियों का बचाव नहीं करेंगे.”

महासचिव अमित कुमार ने यह भी कहा कि यदि पुलिस प्रशासन को मामले के अनुसंधान (जांच) या अभियोजन में उनके कानूनी अनुभव की जरूरत होगी, तो वे इसके लिए अपनी निशुल्क सेवा देने को तैयार हैं. उन्होंने पुलिस को आगाह किया कि जांच में कोई ऐसी चूक न हो, जिसका फायदा आरोपियों को अदालत में मिल सके.

क्या था पूरा मामला?
जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई थी. आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी प्रतापपुर निवासी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी. वहीं, उसके साथी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले सोमवार को पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य किशोरों को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल, घायल आरोपियों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है.



Source link