Last Updated:
इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का लेटेस्ट गाना आशिक बनाया आपने रिलीज हो गया है. जिसे सुनते ही आपको आशिक बनाया आपने फिल्म के गाने की याद आएगी. चलिए हिमेश रेशमिया का लेटेस्ट गाना सुनाते है.
Image: song Afsaana Banaaya Aapne
एक्टर इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ में नजर आने वाली है. इस फ्रैश जोड़ी को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड है. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ रिलीज कर दिया है, जिसे संगीतकार हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. गाने को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार को देखते हुए बुधवार को गायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
गायक हिमेशा रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों की तरफ से गाने को मिलकर रहे ढेर सारे प्यार को लेकर शुक्रिया अदा किया. गायक ने लिखा, “जय माता दी. आप सभी के प्यार के लिए दिल से शुक्रिया. मुझे पता है कि आप सभी हमारी फिल्म ‘गन मास्टर’ के पहले गाने ‘अफसाना बनाया आपने’ का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हुआ. ‘अफसाना बनाया आपने’ बुधवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है. तब तक आप इसकी धुन का आनंद लीजिए, जिसने इस गाने को इतना खास बनाया है. ये सीधे दिल से और स्टूडियो से आपके लिए है. आप भी ‘अफसाना बनाया आपने’ गाने पर अपनी रील्स बनाइए और मुझे भेजिए, अपना सारा प्यार दीजिए.”
‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’
‘अफसाना बनाया आपने’ के गाने में इमरान हाशमी और जेनेलिया की जोड़ी खूब जचती है. मगर इस गाने को सुनकर आप पुरानी यादों में जरूर खो जाते हैं. दरअसल ‘अफसाना बनाया आपने’ गाना लोग पहले भी 2006 में आशिक बनाया फिल्म में सुन चुके हैं. दोनों गानों में काफी समानता देखने और सुनने को मिलती है लेकिन इसके बावजूद दोनों गाने काफी अलग है.
आशिक बनाया आपने फिल्म की तिकड़ी
इमरान हाशमी, हिमेश रेशमिया और आदित्य दत्त की यह लोकप्रिय तिकड़ी पहले भी ‘आशिक बनाया आपने’ जैसी सुपरहिट फिल्म/गाने में साथ काम कर चुकी है और अब इस नए गाने के जरिए वही पुराना आइकॉनिक जादू नए अंदाज में लौट रहा है.
एक्शन-रोमांस फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म में पहली बार शबाना आजमी निगेटिव रोल में नजर आएंगी.
लवर बॉय के साथ एक्शन अवतार
इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने ‘लवर बॉय’ अंदाज के साथ-साथ खतरनाक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे, जहां वह अपने प्यार के लिए दुश्मनों से मुकाबला करते नजर आते हैं. फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है और इसमें उनके पुराने मशहूर गानों का जादू भी सुनने को मिलेगा. सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.