कहां रहते हैं राष्ट्रपति के ADC? कितने घंटे की होती है ड्यूटी? मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने खोले कई राज

कहां रहते हैं राष्ट्रपति के ADC? कितने घंटे की होती है ड्यूटी? मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने खोले कई राज


Last Updated:

Major Rishabh Singh Sambyal : राष्ट्रपति के ADC के तौर पर मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने जिम्मेदारियों, 24 घंटे तक की ड्यूटी, राष्ट्रपति के पास ड्यूटी रूम में रहने और इस दौरान शादी पर प्रतिबंध जैसे कई पहलुओं का खुलासा किया.

Zoom

Major Rishabh Singh Sambyal: मेजर सांब्याल 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के ऑफिसर थे.

Major Rishabh Singh Sambyal : मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन साल एड-डी-कैंप (ADC) रहे. हाल ही में उन्होंने भारतीय सेना छोड़ी और फिर इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी से जुड़े त्याग और दबावों के बारे में खुलकर बात की. दरअसल, राष्ट्रपति के ADC के तौर पर काम करने में ऐसी जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत त्याग शामिल होते हैं, जो सरकारी समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों से कहीं आगे तक जाते हैं.

चर्चित पॉडकास्टर राज शमानी से बातचीत में मेजर सांब्याल ने बताया कि ADC के कार्यकाल के दौरान रोजमर्रा की जिंदगी कैसी थी. पॉडकास्ट में मेजर ने अपने निजी अनुभव शेयर किए और अपनी ‘सबसे बड़ी कुर्बानी’ के बारे में भी बताया, जो उन्होंने राष्ट्रपति के एडीसी के तौर पर सेवा के लिए दी थी.

एडीसी के तौर पर सबसे बड़ा त्याग

30 वर्षीय पूर्व स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर, जिन्हें ‘नेशनल क्रश’ करार दिया गया है, ने कहा कि एडीसी के लिए सबसे बड़े बलिदानों में से एक कार्यकाल के दौरान शादी पर प्रतिबंध है. मेजर सांब्याल ने कहा, “उनकी अभी शादी नहीं हुई है. असल में ADC के लिए एक नियम है कि वे शादी नहीं कर सकते… उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है. मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ा त्याग है.”

महसूस होता है अकेलापन

मेजर ने यह भी बताया कि इस डिमांडिंग असाइनमेंट की प्रकृति की वजह से कैसे एक ऑफिसर की पर्सनल लाइफ सीमित हो सकती है. उन्होंने कहा कि मैं एक आम इंसान की तरह बाहर जाकर जिंदगी का मजा नहीं ले सकता था. उन्होंने आगे कहा कि यह रोल काफी अकेलापन भरा भी हो सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे उन्होंने अकेलेपन को अपनाना सीख लिया. उन्होंने कहा, “हां, मुझे अकेलापन महसूस होता है, लेकिन मैं उसे एक पॉजिटिव चीज में बदल देता हूं”

राष्ट्रपति के ADC कहां रहते हैं?

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने बताया कि ADC के काम में अप्वाइंटमेंट्स की प्लानिंग, सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ जाना, सरकारी और अन्य अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना और हर समय उपलब्ध रहना शामिल है. ADC राष्ट्रपति के पास ही एक ड्यूटी रूम में रहते हैं और उनकी शिफ्ट 24 घंटे तक की हो सकती है. यह नियम जेंडर की परवाह किए बिना सभी पर लागू होता है.



Source link