अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘मुस्कुरा दो’ लकी अली के लिए भी है बेहद खास

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का दूसरा गाना रिलीज, ‘मुस्कुरा दो’ लकी अली के लिए भी है बेहद खास


Last Updated:

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस के बीच लगातार एक्साइटमेंट बनी हुई है. फिल्म के मेकर्स ने बुधवार को इसका दूसरा गाना ‘मुस्कुरा दो’ रिलीज कर दिया है. फिल्म के पहले गाने ‘विंगांसा’ के बाद अब यह नया गाना कहानी के सस्पेंस और तनाव से थोड़ा अलग नजर आता है. इसमें विजय सालगांवकर और उसके परिवार के बीच प्यार और रिश्ते को दिखाया गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

परिवार की याद दिलाता है गाना

नई दिल्ली. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. अब फिल्म का दूसरा गाना ‘मुस्कुरा दो’ रिलीज हो चुका है. गाने को मशहूर सिंगर लकी अली ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. गाने में सालगांवकर परिवार के बीच का अपनापन और एक-दूसरे के लिए प्यार देखने को मिलता है. साथ ही इसमें विजय की जिंदगी के उन सुकून भरे पलों की झलक दिखाई गई है, जिनके लिए वह लगातार लड़ता रहा है.

‘मुस्कुरा दो’ में लकी अली की आवाज गाने को एक अलग ही एहसास देती है. उनकी आवाज में पुराने दौर की एक खास मिठास सुनाई देती है. खास बात यह है कि अजय देवगन के साथ यह उनका पहला म्यूजिकल कोलैबोरेशन है.

लकी अली के लिए बेहद खास है ये गाना

बात अगर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के गाने ‘मुस्कुरा दो’ की करें तो इस गाने को लकी अली अपनी आवाज देकर इसमें जान डाल दी है. उनका कहना है कि ‘मुस्कुरा दो’ उन्हें परिवार के साथ बिताए उन पलों की याद दिलाता है, जब खुश रहने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती. उनका कहना है कि उन्होंने अपनी आवाज के जरिए इसी एहसास को बनाए रखने की कोशिश की है और गाने को नेचुरल रखा है.

रोचक कोहली और मनोज मुंतशिर ने भी बताई गाने की कहानी

कंपोजर रोचक कोहली ने बताया कि वह चाहते थे कि ‘मुस्कुरा दो’ एक ऐसा फैमिली सॉन्ग लगे, जिसमें अपनापन महसूस हो. उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी काफी गंभीर और थ्रिलर से भरी है, इसलिए गाने में थोड़ी गर्मजोशी और सुकून लाने की कोशिश की गई है. लकी अली के जुड़ने के बाद गाने का इमोशनल एहसास और बेहतर हो गया. वहीं, गीतकार मनोज मुंतशिर ने बताया कि गाना लिखते समय उनके दिमाग में परिवार से जुड़े छोटे-छोटे पल थे. उन्होंने कोशिश की कि गाने के बोल ज्यादा फिल्मी न लगें, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी और रिश्तों के करीब महसूस हों.

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म का ये गाना उनके पहले गाने से बिल्कुल अलग है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के पहले गाने ‘विंगांसा’ में फिल्म का डार्क और बदले वाला अंदाज देखने को मिला था. इसके मुकाबले ‘मुस्कुरा दो’ काफी सुकून भरा और इमोशनल है. यह गाना विजय और उसके परिवार के रिश्ते को कहानी के एक अलग पहलू से दिखाता है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म बताई जा रही है. ऐसे में अजय देवगन के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. अब नए गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.



Source link