UP के अयूब को क्यों बुला रही नाइजीरिया की सरकार? डिपार्टमेंट से सीधा आया फोन, शख्स ने बताई वजह

UP के अयूब को क्यों बुला रही नाइजीरिया की सरकार? डिपार्टमेंट से सीधा आया फोन, शख्स ने बताई वजह


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद के एक किसान को नाइजीरिया में मोती पालन की शिक्षा देने के लिए निमंत्रण मिला है. वे जल्द ही नाइजीरिया जाकर वहां के किसानों को मोती पालन सिखाएंगे, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अयूब हुसैन मोती पालन को लेकर काफी मेहनत करते हैं. उनकी इस मेहनत का नतीजा यह है कि उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर मोती पालन की खेती को बढ़ावा दिया है और लोगों को मोती पालन के क्षेत्र से जोड़ा है. इसी का नतीजा उन्हें यह मिला है कि अब वह यही मोती पालन की खेती को नाइजीरिया में भी सिखाएंगे. नाइजीरिया की सरकार ने उन्हें आमंत्रित किया है. जल्द ही वह नाइजीरिया जाएंगे और नाइजीरिया के किसानों को लोगों को मोती पालन के प्रति शिक्षा देंगे और उन्हें मोती पालन करना सिखाएंगे. इससे वह भी मोती पालन को बढ़ावा दे सकेंगे और अपनी आय में
वृद्धि कर सकेंगे.

7 से 8 साल से कर रहे काम
एक्सपर्ट डॉ. अयूब हुसैन ने बताया कि मोती पालन के क्षेत्र में पिछले 7 से 8 साल से में लगातार काम कर रहा हूं. पिछले 3 साल से यूपी में हम काम कर रहे हैं. उससे पहले 5 साल हमने गुजरात में काम किया था. अभी उत्तर प्रदेश में हम लोग पिछले 3 साल से काम कर रहे हैं. आप सबको जानकारी होगी कि उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न योजनाएं चल रही है. हमने यूपी में 50 प्रोजेक्ट लगा दिए हैं. फिशरी डिपार्मेंट के जो भी प्रशासनिक अधिकारी हैं, उन सभी अधिकारियों ने हमारे प्रोजेक्ट का अवलोकन किया था, मॉनिटरिंग की थी.

उसके बाद इन सब चीजों को गवर्नमेंट के प्रोजेक्ट में डाल दिया है, जिसको देखते हुए मुझे नाइजीरिया से भी निमंत्रण मिला है. 20 अगस्त को कृषि मिनिस्टर नाइजीरिया से उत्तर प्रदेश में आए हुए थे. उन्होंने मोती की खेती के बारे में इंटरनेट मीडिया पर देखा कि डॉक्टर अयूब हुसैन मोती पालन के एक्सपर्ट हैं. उसके बाद डिपार्टमेंट के फिशरी डिपार्टमेंट से हमें फोन आया था कि आपने जो प्रोजेक्ट यूपी में लगाए हैं, उन सबका हमें अवलोकन करना है.

नाइजीरिया के मंत्री ने किया अवलोकन
फिर कृषि मंत्री नाइजीरिया को हमने अपने प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी और उन्हें बताया कि कैसे हम मोती पालन कर सकते हैं. उसके बाद उन्हें यह प्रोजेक्ट बहुत पसंद आया था. इस प्रोजेक्ट को देखने के बाद वह हमसे काफी प्रभावित हुए थे और उन्होंने अगले दिन ही यह डिसीजन ले लिया था कि वह अब गवर्नमेंट से और फिशरी डिपार्मेंट से हमें एक इनवाइट किया था अपनी तरफ से कि आप नाइजीरिया में भी लोगों को मोती पालन की खेती करना सिखाएंगे और वहां के लोगों को भी ट्रेनिंग देंगे. जिस तरह के प्रोजेक्ट यहां लगाए हैं, उस तरह के प्रोजेक्ट नाइजीरिया में भी लगाइए.

दूसरे देश में जाकर शिक्षा देना गर्व की बात
उन्होंने कहा कि अभी वहां से लेटर आया है. नवंबर में हम वहां जाएंगे. वहां का आने-जाने का सारा खर्चा गवर्नमेंट का रहेगा और वहां जाने का काम करने का भी मुझे पैसा मिलेगा. लेकिन मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि हम दूसरी कंट्री में जाकर अपनी शिक्षा का योगदान दूसरों तक पहुंचाएंगे. मैं मोती पालन के क्षेत्र में पूरे यूपी में अलग-अलग जिलों में कई प्रोजेक्ट लगता चुका हूं, जिसको लेकर मुझे यह उपलब्धि मिली है. अब जल्द ही मैं नाइजीरिया में जाकर मोती पालन की ट्रेनिंग दूंगा और वहां के लोगों को मोती पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाऊंगा.



Source link