Last Updated:
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. यशराज फिल्म्स ने खबर की पुष्टि की और निजता बनाए रखने की अपील की. चलिए बताते हैं आखिर यशराज फिल्म्स ने क्या बताया है.
(Image: एक फिल्म के सीन में रानी मुखर्जी/बाईं तस्वीर: News18 Eng)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां और आदित्य चोपड़ा की सासु मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है. मंगलवार की दोपहर 22 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांसें ली. वह 75 साल की थीं. यशराज फिल्म्स ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया और सभी लोगों को प्रार्थना, प्यार और सपोर्ट बनाए रखने की मांग की. साथ ही इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की.
यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, ‘भारी मन के साथ बताना पड़ रहा है कि रानी मुखर्जी की मां मिसेज कृष्णा मुखर्जी नहीं रहीं. 75 साल की उम्र में उनका मंगलवार की दोपहर निधन हो गया.’ इसी पोस्ट में परिवार ने निजता का सम्मान करने की अपील भी की.
रानी मुखर्जी की मां का निधन
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. वह पेशे से एक पूर्व पार्श्व गायिका थीं. उनका विवाह मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राम मुखर्जी से हुआ था. राम मुखर्जी ‘फिल्मालय स्टूडियो’ के संस्थापक शशधर मुखर्जी के परिवार से ताल्लुक रखते थे.
रानी मुखर्जी का भाई
रानी मुखर्जी के पिता की बात करें तो राम मुखर्जी का 2017 में निधन हो गया था. रानी मुखर्जी दो भाई बहन हैं. एक्ट्रेस का एक भाई हैं फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर राजा मुखर्जी. जो अक्सर परिवार के साथ स्पॉट होते हैं.
रानी मुखर्जी की मां के बारे में
रानी मुखर्जी अपनी मां कृष्णा मुखर्जी के बहुत करीब रही हैं और कई मौकों पर उनके साथ नजर भी आईं हैं. मां-बेटी के बीच काफी करीबी रिश्ता था, जिसका जिक्र रानी ने कई बार किया था. रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में अपने जन्म का किस्सा भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि रानी मुखर्जी के जन्म के बाद गलती से रानी को किसी दूसरे (पंजाबी) परिवार के बच्चे के साथ बदल दिया गया था. तब कृष्णा मुखर्जी ने ही अपनी पहचान (बेटी की आंखें भूरी हैं) के आधार पर असली बेटी को वापस ढूंढा था.
परिवार की शान हैं रानी
रानी ने ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा की लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई. उनकी सबसे हालिया रिलीज ‘मर्दानी 3’ है, जो 2026 में थिएटर्स में आई थी। मर्दानी फ्रेंजाइजी से अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है.