Pratapgarh News: अवैध खनन की कार्रवाई करने गए रेंजर को डंपर से कुचला, हुई मौत, चालक फरार

Pratapgarh News: अवैध खनन की कार्रवाई करने गए रेंजर को डंपर से कुचला, हुई मौत, चालक फरार


Last Updated:

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है. अवैध खनन कर रहे डंपर चालक ने रेंजर प्रताप सिंह पर डंपर चढ़ाकर उन्हें बेरहमी से कुचला है. गंभीर हालत में रेंजर को उप जिला अस्पताल से रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. कार्रवाई के दौरान टीम ने जेसीबी जब्त कर ली थी. वारदात के बाद फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस जुटी है.

Zoom

प्रतापगढ़. राजस्थान में अवैध मिट्टी खनन की कार्रवाई के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह को डंपर से कुचलने का मामला सामने आया है. घटना प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी बताई जा रही है. रेंजर प्रताप सिंह को गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, पीथलवड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर रेंजर प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी. इसी दौरान अवैध खनन और परिवहन कर रहे डंपर चालक पर रेंजर को कुचलने का आरोप है. हादसे में प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान रेंजर ने तोड़ा दम

घायल रेंजर प्रताप सिंह को तत्काल छोटीसादड़ी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रेंजर की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई.

आरोपी डंपर चालक की तलाश

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपी चालक की तलाश में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी भी जब्त की है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खनन में कौन-कौन लोग शामिल थे.



Source link