Last Updated:
एक्सपर्ट की मानें तो एचडीएफसी बैंक के आसपास का माहौल धीरे-धीरे सुधरता दिख रहा है. बड़ी डिलीवरी बाइंग, विदेशी ब्रोकरेज का पॉजिटिव रुख और सीईओ को लेकर अनिश्चितता खत्म होने की उम्मीदें… ये तीनों फैक्टर एक साथ काम कर रहे हैं. अगर जल्द ही टॉप मैनेजमेंट को लेकर स्थिति साफ होती है तो यह बूम कर सकता है.
एचडीएफसी बैंक शेयर पर नए अपडेट्स आए हैं.
HDFC बैंक के शेयर में पिछले तीन कारोबारी दिनों से लगातार मजबूती देखने को मिल रही है. मंगलवार के सत्र में स्टॉक सात हफ्ते के ऊपरी स्तर 749.30 रुपये तक पहुंच गया. पिछले तीन दिनों में करीब 5 फीसदी की बढ़त के साथ बाजार में एक साफ संदेश जा रहा है कि शेयर का बुरा दौर शायद खत्म होने जा रहा है. सवाल यही है कि क्या यह मजबूती सिर्फ अल्पकालिक है या लंबे समय तक चलने वाली रैली की शुरुआत? सीएनबीसी आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के मुताबिक- कुछ संकेत सकारात्मक हैं. लेकिन सतर्क रहना होगा.
पिछले हफ्ते स्टॉक ने करीब पांच साल का निचला स्तर छू लिया था. 700 रुपये के आसपास आने के बाद बाजार में भारी अनिश्चितता छाई हुई थी. खासकर सीईओ की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज थीं. बैंक मैनेजमेंट ने साफ कह दिया था कि अब कोई एक्सटेंशन नहीं लिया जाएगा. इस बयान के बाद अनिश्चितता और बढ़ गई थी. लेकिन अब बाजार में एक अलग सेंस बन रहा है कि यह अनिश्चितता जल्द ही दूर हो सकती है. कई जानकारों का मानना है कि इस हफ्ते ही कोई बड़ा क्लैरिटी वाला अपडेट आ सकता है.
मजबूत डिलीवरी बाइंग नजर आई
सीएनबीसी आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक में करीब 2000 करोड़ रुपये की डिलीवरी बाइंग देखने को मिली. यह आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि डिलीवरी बाइंग आमतौर पर लंबी अवधि के निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाती है. जब इतनी बड़ी मात्रा में शेयर डिलीवरी बेसिस पर खरीदे जाते हैं तो इससे साफ पता चलता है कि बड़े खिलाड़ी स्टॉक को सस्ता मानकर जमा कर रहे हैं.
View this post on Instagram