Gold Silver Price Today: चांदी हुई महंगी, आज सोना भी 1.53 के पार, दिल्ली से मुंबई तक क्या है रेट

Gold Silver Price Today: चांदी हुई महंगी, आज सोना भी 1.53 के पार, दिल्ली से मुंबई तक क्या है रेट


Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज 22 सितंबर को उछल गई है. MCX पर सोने का भाव सुबह 9 बजे 129 रुपये उछलकर 153223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी का रेट 783 रुपये चढ़कर 240100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.10 फीसदी फिसलकर 4379 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. चांदी का दाम 0.10 फीसदी उछलकर 66.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अगर आज आप सोने-चांदी के जेवर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें.

दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,54,720 रुपये पर है, जबकि 22 कैरेट 1,41,840 रुपये और 18 कैरेट 1,16,080 रुपये पर है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव 1,54,570 रुपये है. चेन्नई में 24 कैरेट 1,55,670 रुपये, 22 कैरेट 1,42,690 रुपये और 18 कैरेट 1,20,390 रुपये पर है. पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,620 रुपये का है.

सोने-चांदी की कीमतों पर किन फैक्टर्स का असर?

सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल के दाम गिरने से महंगाई बढ़ने का दबाव कम हुआ है. ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना भी घट गई है. इसका फायदा सोने को मिल रहा है, क्योंकि आमतौर पर कम ब्याज दरों के माहौल में सोने की मांग बढ़ती है.

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं. उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की संभावना के भी संकेत दिए हैं. तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंता कम हुई है, जिससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है.

मंगलवार को सोने की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं दिखी. ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की उम्मीद से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर है, जिससे आगे की ब्याज दर नीति के संकेत मिल सकते हैं.

सोने-चांदी की कीमतों पर एनालिस्ट की राय

पेपरस्टोन के रिसर्च हेड क्रिस वेस्टन के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतें हाल की ऊंचाई से थोड़ी नीचे आई हैं. अगर तेल के दाम फिर बढ़ते हैं और इससे महंगाई बढ़ने की आशंका मजबूत होती है, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की उम्मीद बढ़ सकती है. ऐसे माहौल में सोने पर दबाव बना रह सकता है. निवेशक इस समय कच्चे तेल की कीमतों पर भी नजर रख रहे हैं. इसके अलावा, UNGA के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत से जुड़े घटनाएं भी बाजार के लिए अहम हैं.



Source link