यूपी में 18 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 18 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. तबादले की लिस्ट के मुताबिक डॉ. सतीश कुमार को संभल के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पहली बटालियन एसएपीएफ, लखनऊ का कमांडर बनाया गया है. वहीं श्री संजय सुमन को संभल का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक सीआईडी, लखनऊ से हटाकर 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है. आशुतोष द्विवेदी को एपीटीसी सीतापुर से हटाकर क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. आनंद कुमार-II को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली से हटाकर सीआईडी, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से हटाकर EOW, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

आशीष शेखर सिंह को ATS, लखनऊ से हटाकर 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर का सेनानायक बनाया गया है. बंशराज सिंह यादव को पीजीआई मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर 03 वाहिनी एसएपीएफ, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है. राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. प्रान्तवाला गुप्ता को ATS लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय से हटाकर EOW, लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

देवेश कुमार शर्मा को यूपीपीएसएल मुख्यालय से हटाकर खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से हटाकर तकनीकी सेवाओं में ही पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. डॉ. कृष्ण गोपाल को 5वीं वाहिनी एसएपीएफ, सहारनपुर से हटाकर पीटीएस, मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. शौएब इकबाल को एसीओ मुख्यालय से हटाकर यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय, लखनऊ से हटाकर आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं महेश सिंह अत्री को पीटीएस, मुरादाबाद से हटाकर क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इस फेरबदल में संभल समेत कई अहम पदों पर नई तैनाती की गई है. अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

ट्रांसफर लिस्ट

  1. डॉ. सतीश कुमार: संभल से 1 वाहिनी एसएपीएफ, लखनऊ
  2. संजय सुमन: संभल के पुलिस अधीक्षक
  3. समीर सौरभ: 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
  4. आशुतोष द्विवेदी: क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या
  5. आनंद कुमार-II: सीआईडी, लखनऊ
  6. संजय राय: EOW, लखनऊ
  7. आशीष शेखर सिंह: 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
  8. बंशराज सिंह यादव: 03 वाहिनी एसएपीएफ, प्रयागराज
  9. राजकुमार: सतर्कता अधिष्ठान
  10. प्रान्तवाला गुप्ता: ATS, लखनऊ
  11. कमल किशोर: EOW, लखनऊ
  12. देवेश कुमार शर्मा: खाद्य प्रकोष्ठ
  13. राहुल मिठास: तकनीकी सेवाएं
  14. डॉ. कृष्ण गोपाल: पीटीएस, मुरादाबाद
  15. शौएब इकबाल: यातायात निदेशालय
  16. पवित्र मोहन त्रिपाठी: आरटीसी, चुनार, मिर्जापुर
  17. आलोक कुमार शर्मा: सतर्कता अधिष्ठान
  18. महेश सिंह अत्री: क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली



Source link