जमुई कांड में नंदन यादव को गोली लगी, पर दूसरे आरोपी हरेराम यादव के साथ क्या हुआ? एसपी विश्वजीत दयाल ने बताई पूरी कहानी

जमुई कांड में नंदन यादव को गोली लगी, पर दूसरे आरोपी हरेराम यादव के साथ क्या हुआ? एसपी विश्वजीत दयाल ने बताई पूरी कहानी


Last Updated:

Jamui Encounter Nandan Yadav Hare Ram Yadav: जमुई कांड में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो रही है. मुख्य आरोपी नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी और मामले का दूसरा आरोपी हरेराम यादव भी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस एनकाउंटर जब हो रहा था तो दोनों एक ही जगह पर साथ छिपे थे, लेकिन मुठभेड़ के दौरान नंदन को तो गोली लग गई मगर हरेराम के साथ क्या हुआ? पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

जमुई SP विश्वजीत दयाल ने जानकारी साझा की.

जमुई वीडियो वायरल कांड में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगने की खबर के बाद पुलिस कार्रवाई चर्चा में है, लेकिन इसी कार्रवाई में पकड़े गए दूसरे आरोपी हरेराम यादव की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक दोनों प्रतापपुर गांव के पास नदी किनारे छिपे थे. पुलिस टीम वहां पहुंची तो कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों की ओर से हमला किया गया. जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि हरेराम यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया. दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने पुलिस की पूरी कार्रवाई का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया है.

प्रतापपुर के पास नदी किनारे छिपे थे दोनों

एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जमुई कांड के फरार आरोपी प्रतापपुर गांव के पास नदी के किनारे छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की. पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपियों की तरफ से पुलिस टीम पर हमला किया गया तो इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इसी कार्रवाई में मुख्य आरोपी नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने नंदन को मौके से गिरफ्तार किया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

हरेराम के साथ क्या हुआ?

इसी कार्रवाई में दूसरे आरोपी हरेराम यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की गिरफ्तारी एक ही पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई. साफ है कि जमुई पुलिस की कार्रवाई में सिर्फ मुख्य आरोपी नंदन यादव ही नहीं, उसका दूसरा साथी हरेराम यादव भी एनकाउंटर में जख्मी हुआ है. एक को गोली लगी, दूसरे का पैर फ्रैक्चर हुआ. पुलिस का कहना है कि दोनों ने भागने के लिए पुलिस पर हमला किया था, इसलिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.

जमुई वायरल वीडियो कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, दूसरा आरोपी हरेराम यादव भी अरेस्ट.

नंदन क्यों था पुलिस के निशाने पर?

बता दें कि 19 सितंबर की शाम जमुई नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया था. वीडियो में कई युवक दोनों को घेरते और छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. नंदन यादव को मामले का मुख्य आरोपी बताया गया था. मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई और उसके पैर में गोली लगी.

गोली नंदन को लगी, चोट हरेराम को भी

जमुई पुलिस की इस कार्रवाई में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए, लेकिन दोनों की स्थिति अलग रही. नंदन यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि हरेराम यादव का पैर फ्रैक्चर हुआ. फिलहाल दोनों अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में हैं. पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ बाकी संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है. साथ ही वायरल वीडियो को प्रसारित करने वालों पर भी साइबर कार्रवाई जारी है.

अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार

एसपी के मुताबिक छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. नंदन यादव और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई है. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने को लेकर भी पुलिस ने अलग कार्रवाई की है. साइबर थाना में केस दर्ज किया गया है और इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो के प्रसार से जुड़े खातों की भी जांच कर रही है.



Source link