पटना: बिहार में आज मंगलवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. पटना मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कई इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि पूरे बिहार में बारिश की का अलर्ट नहीं है. आज बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में आंधी तूफान की भी संभावना है.
बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर शामिल हैं. इन 18 जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवा की भी संभावना है. आज बक्सर में करीब 12.65 मिमी, बांका में 7.59 मिमी, गोपालगंज में 5.55 मिमी, गया में 5.33 मिमी, जहानाबाद में 5.49 मिमी और भागलपुर में 5.46 मिमी बारिश का अनुमान है.
बिहार के इन जिलों में है वज्रपात और आंधी का खतरा
इन जिलों में आंधी-वज्रपात का खतरा
पटना के लिए IMD के स्थानीय पूर्वानुमान में 22 सितंबर को गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 23 और 24 सितंबर को वज्रपात की चेतावनी है, लेकिन आज 22 सितंबर को भारी बारिश की कोई चेतावनी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम बिहार में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा और वज्रपात की संभावना भी बताई गई है.
जानें आज कहां मौसम रहेगा सुहावना
आज बिहार के जिन इलाकों में बादल और हल्की बारिश की संभावना है. वहां दिन के तापमान में कुछ राहत मिल सकती है. मुजफ्फरपुर, उत्तर बिहार के कुछ जिलों और दक्षिण बिहार के बारिश वाले इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. मुजफ्फरपुर में 22 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने तथा बारिश-गरज-चमक की संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए. वहीं, पटना समेत कम बारिश वाले इलाकों में उमस बनी रह सकती है.
21 सितंबर को इन जिलों में हुई बारिश
बता दें कि बीते 21 सितंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक हाजीपुर में 21.4 मिमी, भभुआ के अधवारा में 18.6 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 15.6 मिमी, जमुई के चकाई में 14.2 मिमी और गया में 13 मिमी बारिश हुई. वहीं, वैशाली में 12.6 मिमी और पूर्वी चंपारण के सिकटा में 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा सारण, पटना, अरवल, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, शेखपुरा, दरभंगा और रोहतास के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई.
जानें 23 से 26 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 सितंबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. वहीं, 24 सितंबर को बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 25 सितंबर को औरंगाबाद, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गया, मुंगेर, समस्तीपुर, सीवान, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की संभावना है.
जानें 22 से 28 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
बिहार में आज 22 सितंबर को छिटपुट बारिश के बाद 23 और 24 सितंबर से गतिविधि बढ़ने, 25-26 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश और 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, 28 सितंबर को लेकर अंतिम स्थिति के लिए IMD का अलर्ट अभी जारी नहीं है.