फिर तेरी याद आई… यूपी से मानसून की विदाई, जाते-जाते 2 दिन होगी झमाझम बारिश

फिर तेरी याद आई… यूपी से मानसून की विदाई, जाते-जाते 2 दिन होगी झमाझम बारिश


Last Updated:

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के चलते बुधवार से कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि यूपी आईएमडी की तरफ से कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है.

Zoom

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होगी झमाझम बारिश.

लखनऊः उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन इस बीच एक बार फिर सूबे के वेदर सिस्टम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के मुताबिक बुधवार से प्रदेश के कुछ जिलों में दो-तीन दिन तक छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि मंगलवार को सूबे में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क रहने वाला है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है. पंजाब और हरियाणा से भी मानसून पूरी तरह लौट चुका है.

बुधवार से कई जिलों में झमाझम होगी बारिश
अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसके बाद मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी मानसून की औपचारिक विदाई हो जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडल स्तर पर ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके असर से यूपी में बुधवार से दो-तीन दिन बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल सकता है. बता दें कि इस साल यूपी में अच्छी बारिश दर्ज की गई है.

महोबा में बारिश ने तोड़ा पिछले 16 साल का रिकॉर्ड
बुंदेलखंड के महोबा में इस बार मानसून ने पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. औसत से 71 फीसदी अधिक हुई बारिश से जिले के अर्जुन, कबरई, उर्मिल और लहचूरा समेत सभी प्रमुख बांध लबालब हो चुके हैं. एडीएम इन्द्रनंदन सिंह के आंकड़ों के मुताबिक लहचूरा बांध शत-प्रतिशत भर चुका है और उससे 13,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. वहीं कबरई बांध से भी 400 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है. इस मानसूनी बारिश ने जिले के दो लाख किसानों और लगभग डेढ़ लाख शहरी आबादी को पानी के संकट से बड़ी राहत दी है.



Source link