धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ के जवाब में कौन निकालेगा बहुजन राष्ट्र यात्रा? दी खुली चेतावनी

धीरेंद्र शास्त्री की ‘हिंदू राष्ट्र यात्रा’ के जवाब में कौन निकालेगा बहुजन राष्ट्र यात्रा? दी खुली चेतावनी


Last Updated:

Damodar Yadav On Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र के लिए रथ निकालने का ऐलान किया है. इसके बाद से ही सियासी गलियारों में इसकी जमकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता दामोदर यादव ने कहा कि अगर वह ऐसी कोई यात्रा निकालेंगे, तो वह बहुजन राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालेंगे. उन्होंने इसके लिए पीएम और सीएम को पत्र भी लिखा है.

Zoom

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के जवाब में बहुजन राष्ट्र यात्रा निकालेंगे दामोदर यादव

रिपोर्ट-आचार्य शिवकांत

Dhirendra Krishna Shastri: छतरपुर जिले में मौजूद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि वह हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए रथ यात्रा निकालेंगे. यह यात्रा बुंदेलखंड के पांच जिलों से होकर करीब 500 किलोमीटर तक होगी. जिन जिलों से यह यात्रा निकलेगी. उनमें छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि यह यात्रा 11 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी. अब उनकी यात्रा पर कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने निशाना साधा है.

क्या बोले दामोदर यादव?
दामोदर यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू राष्ट्र यात्रा को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिर से राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं. उनके अंदर राजनीति की भावना छिपी हुई है. इसके लिए हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए वह यात्रा निकाल रहे हैं. हमने DGP, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है. धीरेंद्र शास्त्री को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए. यह यात्रा किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए.

दामोदर यादव ने भी यात्रा निकालने की दे डाली धमकी
दामोदर यादव ने कहा कि अगर यह यात्रा होती है, तो फिर हम बहुजन राष्ट्र की मांग को लेकर यात्रा निकालेंगे. इसके लिए जिम्मेदार सरकार होगी. किसी एक धर्म के नाम का इस राष्ट्र को घोषित नहीं किया जा सकता है. बुंदेलखंड में धीरेंद्र शास्त्री यात्रा निकाल रहे हैं. उनको घबराहट हो रही है. इसीलिए वह यात्रा निकाल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार को साफ चेतावनी है कि किसी भी कीमत पर धीरेंद्र शास्त्री को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए. वह अपने पैसों से लोगों को इकट्ठा कर लेंगे. उनके किस बात की घबराहट है. भू माफिया उजागर हो जाएंगे. हजारों लोग गायब हो गए. ये उजागर हो जाएगा. जब भी संकट आता है हिंदू-हिंदू करने लगते हैं.

पीसी शर्मा ने भी साधा निशाना
दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कांग्रेस भी हमलावर होने की कोशिश करेगी. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि पहले भी कई बाबा यात्राएं निकाल चुके हैं. 21वीं शताब्दी में इस सब बातों का कोई महत्व नहीं है.



Source link