Last Updated:
जमुई के बाद अब ग्वालियर से एक भयावह वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो बाइक सवार लड़के कोचिंग जा रही छात्रा को मारते देखा जा सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस संज्ञान लिया. छात्रा ने बताया कि आरोपी लड़क ने उसका रेप किया. पिछले एक साल उसे ब्लैकमेल कर रहा है और पीछा कर रहा है. पुलिस आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.
छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.
ग्वालियर. जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो सामने आया है. यह वीडियो ग्वालियर का है. इस वीडियो में 2 लड़कों के एक लड़की के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. लड़की 10वीं क्लास की छात्रा है. पुलिस ने बताया कि इस 16 साल की लड़की के साथ उसके 17 साल के पड़ोसी लड़के ने कथित तौर पर रेप किया. उसे प्राइवेट तस्वीरों से धमकाकर ब्लैकमेल किया. छात्रा शनिवार शाम को एक कोचिंग क्लास जा रही थी, जब आरोपी ने कथित तौर पर उसे रोका, तस्वीरें और चैट पब्लिक करने की धमकी दी और उसे अपने साथ एक फ्लैट पर चलने के लिए मजबूर किया.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक ने रास्ते से जा रही एक छात्रा के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी. इस घटना के बाद छात्रा की तरफ से कोई शिकायत थाने में नहीं पहुंची थी. लेकिन जब सोशल मीडिया पर ये य सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पुलिस में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
पिछले एक साल से छात्रा को परेशान कर रहा था लड़का
ग्वालियर की भितरवार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रा की तस्दीक की, उसके बयानों के आधार पर आरोपी की पहचान की. पुलिस ने आरोपी युवराज रावत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छात्रा की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुबातिक, आरोपी कथित तौर पर लगभग एक साल से 10वीं क्लास की छात्रा का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह बार-बार कोचिंग क्लास से आते-जाते उसका पीछा करता था और बाद में उसे प्राइवेट तस्वीरों और चैट स्क्रीनशॉट से धमकाना शुरू कर दिया.
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिकायत के अनुसार, उसके परिवार के काउंसलिंग करने के बाद हैरेसमेंट कुछ समय के लिए बंद हो गया था, लेकिन आरोपी ने कथित तौर पर इसे फिर से शुरू कर दिया. शनिवार शाम करीब 6 बजे, उसने कथित तौर पर उसे कोचिंग जाते समय रोका और धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह तस्वीरें शेयर कर देगा. कथित हमले के बाद, लड़की घर लौटी और अपनी मां को घटना के बारे में बताया. उसके परिवार ने बाद में पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद रविवार देर रात POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. क्योंकि लड़का भी नाबालिग है, इसलिए उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और सुधार गृह भेज दिया गया.