Last Updated:
Pakistan airstrike on Afghanistan: अफगानिस्तान पर एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है. बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े तीन बजे के करीब पाकिस्तान के फाइटर जेट्स ने सो रहे लोगों पर बम बरसा दिए. स्ट्राइक का निशाना नूरगल जिले का पतंग इलाका रहा.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी एयरस्ट्राइक.
Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान में आंतरिक स्थिति तो खराब ही है लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. मक्का पैक्ट के तहत उसे सऊदी की ओर से यमन में लड़ना चाहिए लेकिन वो अपने फाइटर जेट्स को अफगानिस्तान की ओर छोड़ रहा है. खबर है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित कुनार प्रांत के नूरगल जिले में हवाई हमले किए हैं. बताया जा रहा है कि स्ट्राइक करीब साढ़े तीन बजे भोर में हुई है. कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने नूरगल जिले के पतंग इलाके को निशाना बनाया.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में कितने लोग मारे गए या घायल हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है. जानकारी अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए स्थिति की पूरी तस्वीर सामने आने में समय लग सकता है. स्थानीय परिवारों को रात के समय अचानक हुए इन हवाई हमलों का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से डर और तनाव का माहौल पैदा होने की खबर है.
BREAKING: Reports of Pakistani airstrikes in Nurgal district, Kunar province, in eastern Afghanistan
At around 3:30 a.m., low-flying Pakistani jets reportedly struck the Patang area of Nurgal district in Kunar province.
It is too early to know the extent of casualties or…