Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर भरभराकर गिरा पुल का सेटरिंग, टल गया बड़ा हादसा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर भरभराकर गिरा पुल का सेटरिंग, टल गया बड़ा हादसा


Last Updated:

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर रात में बड़ा हादसा टल गया. बोचहां के मझौली चौक पर निर्माणाधीन पुल की ढलाई के दौरान सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई. गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जब चौक पर दिन के मुकाबले भीड़ कम थी. अगर यही घटना दिन में होती तो बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे.

Zoom

मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर गिरा पुल का सेंटरिंग.

मजुफ्फरपुरः बिहार से बड़ी खबर सामने आई. मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का सेटरिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसा बोचहां थाना इलाके के मझौली चौक पर रविवार रात करीब 10 बजे हुआ. गनीमत रही कि घटना देर रात हुई और उस समय सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही कम थी. इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड यानी एनएच-27 पर कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है. मझौली चौक के पास भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर में ढलाई का काम चल रहा था. इसके लिए भारी-भरकम सेटरिंग लगाई गई थी. ढलाई के दौरान अचानक सेटरिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया. तेज आवाज के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. सड़क पर गिरे मलबे और सेटरिंग को हटाने का काम शुरू किया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिन में होता हादसा तो बढ़ सकती थी परेशानी
मझौली चौक पर दिन के समय वाहनों और राहगीरों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है. ऐसे में अगर सेटरिंग गिरने की घटना दिन में होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. देर रात हादसा होने से बड़ा नुकसान टल गया. मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर निर्माण कार्य के बीच यह घटना सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े करती है. फिलहाल सेटरिंग गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. संबंधित एजेंसी की ओर से मामले की जांच की जा रही है.



Source link