Last Updated:
LPG News Rule: उत्तर प्रदेश में भी अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लेने वालों के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया गया है और इसके लिए गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को सूचना दे रही हैं ताकि जल्द से जल्द आधार वेरिफिकेशन हो सके. संबल जिलें में हजारों उपभोक्ताओं ने अबतक आधार वेरिफाई नहीं कराया है.
एलपीजी सब्सिडी पाने के लिए आधार से सत्यापन करना जरूरी होगा.
संभलः उत्तर प्रदेश सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए एक अक्तूबर से आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. क्योंकि ऐसे कई हजार उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अभी तक अपना आधार वेरिफाई नहीं कराया है. सरकार ने स्पष्ट रूप से यह भी कहा है कि आधार वेरिफाई नहीं होने पर उपभोक्ता को सिलेंडर मिलेगा. लेकिन उसपर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी.
संभल में 5 लाख गैस उपभोक्ता
ऐसे में अब गैस एजेंसियां कर्मचारियों के जरिए उपभोक्ताओं को सूचना दे रही हैं ताकि जल्द से जल्द आधार सत्यापन करा सके. संभल जिले में अलग-अलग कंपनियों के करीब 5 लाख गैस उपभक्ता हैं. हालांकि साल 2016 से ही आधार वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में कंज्यूमर्स ने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. अब सरकार द्वारा सत्यापन को लेकर की जा रही व्यवस्था से फिर से खलबली का माहौल बन रहा है.
1500 उपभोक्ताओं का अब तक नहीं हुआ आधार वेरिफिकेशन
संभल भारत गैस एजेंसी (भारत पेट्रोलियम) के संचालक शशांक अग्रवाल ने बताया कि सब्सिडी वाले करीब 4500 घरेलू गैस कनेक्शन हैं. इनमें से 3000 का आधार सत्यापन हो चुका है. जबकि 1500 उपभोक्ताओं ने अभी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. ऐसे उपभोक्ताओं को सूचना दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि किसी भी कंपनी की संचालित एजेंसी पर उपभोक्ता को जाना पड़ता है. आधार कार्ड देना होता है, जिसे कंप्यूटर पर लगाया जाता है. डिवाइस पर अंगूठा लगाना पड़ता है. अंगूठा मैच होने पर मान लिया जाता है कि कनेक्शन सही है और सत्यापन हो जाता है.
घर बैठें कराएं आधार वेरिफिकेशन
एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करने वाले उपभोक्ता अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के ऐप से भी आधार सत्यापन करा सकते हैं. मान लीजिए कि आप Indane कंपनी के एलपीजी उपभोक्ता हैं तो इसके ऐप IndianOil ONE के जरिये आधार सत्यापन करा सकते हैं. इसी तरह, Bharatgas के उपभोक्ता HelloBPCL ऐप से घर बैठे अपना सत्यापन करा सकते हैं. HP Gas ने भी अपने उपभोक्ताओं को HP PAY नाम से ऐप दिया है, जिससे इस प्रक्रिया को घर बैठे पूरा किया जा सकता है.