राजेश खन्ना की 1 आदत से परेशान थी ये हसीना, धर्मेंद्र को लेकर तो कह दी बड़ी बात, सुनकर यकीन करना हो गया था मुश्किल

राजेश खन्ना की 1 आदत से परेशान थी ये हसीना, धर्मेंद्र को लेकर तो कह दी बड़ी बात, सुनकर यकीन करना हो गया था मुश्किल


Last Updated:

बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स रहे हैं, जिन्होंने अपने दौर में काफी मौज मस्ती की है. कुछ तो अपने फलर्टी नेचर को लेकर खूब मशहूर हुआ करते थे. इनमें शत्रुघ्न सिन्हा, न ऋषि कपूर जैसे स्टार के आपने कई किस्से भी सुने होंगे. लेकिन जया प्रदा से जब बॉलीवुड के सबसे फ्लर्टी स्टार के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसे एक स्टार का नाम लिया, जिसका नाम सुनकर वहां बैठे मौजूद लोग भी हैरान हो गए थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करियर में दे चुकीं कई हिट फिल्में

नई दिल्ली. बॉलीवुड के पुराने दौर के कई किस्से आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. एक्ट्रेस जया प्रदा ने भी एक बार इंडस्ट्री के अपने दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई थीं. ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक पुराना वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें जया प्रदा ने बताया था कि उस दौर के एक्टर्स में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था और कौन सेट पर देर से पहुंचता था.

जया प्रदा हिंदी सिनेमा की बला की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उनकी कजरारी आंखें देख थिएटर में लोग फिदा हो जाया करते थे. अपने करियर में इस उन्होंने जितेंद्र, ऋषि कपूर और राजेश खन्ना समेत हर एक्टर के साथ काम किया. राजनीति में भी ये हसीना अपना हुनर आजमा चुकी थीं. लेकिन उनका मानना है कि इडंस्ट्री में धर्मेंद्र सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करते थे.

जया प्रदा ने किया था खुलासा

जया प्रदा एक बार राज बब्बर के साथ कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं. उस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि उस दौर में कौन सा स्टार सबसे ज्यादा फ्लर्ट किया करता था. एक्ट्रेस पहले तो थोड़ा सा शर्माई फिर बाद में हंसते हुए उन्होंने कहा धर्म जी, यानी धर्मेंद्र. उनके इस जवाब के बाद सेट पर मौजूद लोग भी हंसने लगे थे. इसके बाद जया प्रदा से पूछा गया कि सेट पर सबसे ज्यादा देर से कौन आता था. इस सवाल के जवाब में उन्होंने राजेश खन्ना का नाम लिया.

राजेश खन्ना की आदत से थीं परेशान

जया ने अपनी बात आगे रखते हुए बताया कि वह साउथ से आती थीं और वहां काम करने के दौरान सुबह जल्दी सेट पर पहुंचने की उनकी आदत थी. वह अक्सर सुबह 7 बजे तक शूटिंग लोकेशन पर पहुंच जाती थीं. लेकिन मुंबई में शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार सुबह 9 बजे का कॉल टाइम दिया जाता था. जया ने बताया कि वह समय पर सेट पर पहुंचकर अपना मेकअप कर लेती थीं, लेकिन राजेश खन्ना करीब रात 8 बजे के आसपास सेट पर पहुंचते थे. उनके मुताबिक, सेट पर आने के बाद राजेश खन्ना पहले वड़ा पाव खाते थे, फिर एक शॉट देते थे और रात करीब 9 बजे पैक-अप कर लेते थे.

बता दें कि जया प्रदा ने अपने शुरुआती करियर के दिनों की मुश्किलों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि वह एक समय पर पांच-पांच शिफ्ट में काम करती थीं. उस दौरान उन्हें एक शूट से दूसरे शूट तक पहुंचने के लिए लगातार सफर करना पड़ता था.उन्होंने ‘शराबी’ फिल्म के दौरान अपने बिजी शेड्यूल का जिक्र करते हुए बताया कि वह ऊटी से शाम की ट्रेन पकड़कर चेन्नई जाती थीं. चेन्नई एयरपोर्ट पर नहाने के बाद वह फ्लाइट पकड़ती थीं और रास्ते में ही अपना मेकअप कर लेती थीं.इसके बाद वह कोयंबटूर पहुंचती थीं और वहां से शूटिंग के लिए जाती थीं. जया ने बताया कि उस दौर में इस तरह लगातार सफर करके काम करना उनके लिए आसान नहीं था.



Source link