मेधा शंकर संग 7 फेरे लेंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शादी की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, नहीं रुकेगी आपकी हंसी

मेधा शंकर संग 7 फेरे लेंगे समय रैना? कॉमेडियन ने शादी की अफवाहों पर दिया ऐसा जवाब, नहीं रुकेगी आपकी हंसी


Last Updated:

मशहूर कॉमेडियन समय रैना और बॉलीवुड एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी और अफेयर की खबरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया था. रेडिट पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों इसी साल दिसंबर में सात फेरे लेने वाले हैं., लेकिन अब समय रैना ने मेधा शंकर को टैग करते हुए ऐसा जवाब दिया है, जिसने शादी की इन उड़ती अफवाहों की हवा निकाल दी है. जानिए क्या है पूरा माजरा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

समय रैना ने मेधा शंकर संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी. (फोटो: Instagram@maisamayhoon/medhashankr)

नई दिल्ली. मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर की शादी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई. रेडिट पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कहा गया था कि दोनों फिलहाल वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं और समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं. अब इन शादी की खबरों पर समय रैना और मेधा शंकर दोनों की ही प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

समय और मेधा के मजेदार जवाबों से साफ है कि वे इन बेसलेस खबरों को बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दे रहे हैं. मेधा शंकर ने शादी की इन चर्चाओं को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया, तो वहीं समय रैना ने भी अपने खास मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि वह दिसंबर में अपने इंडिया टूर में बिजी रहेंगे. दोनों के इस कूल रिएक्शन ने अफवाह उड़ाने वालों का मुंह बंद कर दिया है.

शादी की खबरों पर समय रैना-मेधा शंकर ने किया रिएक्ट

समय रैना ने शादी की खबर पर अपने ही मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है मेधा, सॉरी शादी पोस्टपोन करनी पड़ेगी.’ समय के इस चुटीले तंज पर मेधा शंकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. उन्होंने समय की इस स्टोरी को शेयर करते हुए लाफिंग इमोजीस पोस्ट किए और एक मीम शेयर कर लिखा, ‘शादी की बेबुनियाद अफवाहों को स्क्रॉल करके आगे बढ़ती हुई मैं.’

कैसे उड़ीं समय रैना-मेधा शंकर की शादी की अफवाहें?

मेधा और समय की शादी का यह पूरा ड्रामा रेडिट के एक पोस्ट से शुरू हुआ था, जहां एक यूजर ने खुद को समय रैना के परिवार का करीबी बताया. यूजर ने दावा किया कि समय की मां से बात करने के बाद उसे पता चला कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं और फिलहाल वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. यूजर का दावा था कि समय जल्द से जल्द मेधा के साथ सेटल होना चाहते हैं. हालांकि, दोनों सितारों के इस मजेदार रिएक्शन ने साफ कर दिया है कि इन अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.

समय रैना के शो में पहुंची थीं मेधा शंकर

दोनों के अफेयर की खबरें तब और तेज हो गई थीं, जब मेधा शंकर हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में बतौर जज नजर आई. शो के पैनल में उनके साथ वरुण धवन और शेरोन वर्मा भी मौजूद थे. मेधा की शो में एंट्री के बाद से ही फैंस उनके और समय के रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे थे. हालांकि, अब तक न तो समय ने और न ही मेधा ने अपने रिलेशनशिप में होने की बात को सार्वजनिक रूप से कबूल किया है.



Source link