बिहार मौसम: अलर्ट नहीं फिर भी बरसे बादल, बांका में ठनका गिरने से युवक की मौत, कल से फिर बारिश

बिहार मौसम: अलर्ट नहीं फिर भी बरसे बादल, बांका में ठनका गिरने से युवक की मौत, कल से फिर बारिश


Last Updated:

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मानसून की चाल धीमी हो गई है. आज राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि कल मंगलवार को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम सुस्त रहा. जहानाबाद और भोजपुर समेत कई जिलों में सामान्य से बहुत कम बारिश दर्ज की गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बिहार वेदर अपडेट(सांकेतिक फोटो)

पटनाः बिहार में मानसून की रफ्तार इस समय धीमी बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सोमवार के लिए राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. यानी आज प्रदेश में मौसम सामान्य रहने वाला है. हालांकि कल मंगलवार को कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

अलर्ट नहीं, फिर भी कल हुई बारिश

  • मौसम विभाग ने कल रविवार के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की थी. इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम बदला और बारिश दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे के दौरान पटना, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल और बांका में बारिश हुई. वहीं खगड़िया में दिनभर बादल छाए रहे. इस दौरान बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.
  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 सितंबर के आसपास राज्य के कुछ इलाकों में एक बार फिर बारिश, गरज और चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
बिहार वेदर अपडेट

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी हुई बारिश

  • पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में बारिश की रफ्तार सुस्त ही रही. सबसे ज्यादा 21.6 मिमी बारिश रोहतास के डेहरी में दर्ज की गई. पटना के भी अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

अन्य इलाकों का आंकड़ा इस प्रकार है:

  • वैशाली: 21.4 मिमी
  • भभुआ: 18.6 मिमी
  • मटियानी: 15.6 मिमी
  • चकाई: 14.2 मिमी
  • गया: 13 मिमी
  • सिकटा: 12.6 मिमी
  • गर्खा: 8.4 मिमी
  • दुल्हिन बाजार: 8.2 मिमी
  • कुरथा: 8 मिमी
  • मनेर: 2.4 मिमी
  • बिहटा: 2.2 मिमी

पटना में कैसा रहेगा मौसम

  • राजधानी पटना में आज और कल पारा चढ़ने के आसार हैं. अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा. 23 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है.
  • इसके बाद 24 सितंबर को पटना के मौसम में बदलाव आ सकता है. इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

सामान्य से 37 फीसदी कम बरसे बादल

  • बिहार में इस मानसून सीजन में उम्मीद से काफी कम बारिश हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक केवल 586.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि इस अवधि तक सामान्य तौर पर 925.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इस तरह कुल बारिश में 37 फीसदी की भारी कमी बनी हुई है.

राज्य के कई जिलों में बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक है:

  • जहानाबाद में महज 2.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 97% कम है.
  • भोजपुर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो 98% कम है.
  • रोहतास में 1.2 मिमी (72% कम) और अरवल में 1.3 मिमी (63% कम) बारिश हुई.
  • इसके अलावा सीतामढ़ी में 93%, पटना में 90%, पश्चिम चंपारण में 88%, गया में 85%, सारण व जमुई में 79% और वैशाली में 67% कम बारिश दर्ज की गई है.
  • पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत अन्य जिलों में भी बारिश की भारी कमी बनी हुई है.

गर्मी और उमस से बढ़ा पारा

  • बारिश कम होने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. रविवार को कैमूर राज्य में सबसे गर्म रहा. वहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा मोतिहारी में 36.5 डिग्री, दरभंगा में 35.3 डिग्री, पटना में 35.2 डिग्री, भागलपुर में 34.6 डिग्री, वैशाली में 34.5 डिग्री और समस्तीपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.



Source link