आजम, अतीक, मुख्तार, यही चलाते थे सरकार… यूपी में एक और पोस्टर वार, सपा के खिलाफ सियासी हमला

आजम, अतीक, मुख्तार, यही चलाते थे सरकार… यूपी में एक और पोस्टर वार, सपा के खिलाफ सियासी हमला


लखनऊः उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सियासी हमले भी तेज होते जा रहे हैं. इस बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी के खिलाफ सूबे के अलग-अलग शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में अखिलेश सरकार के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं. यह पोस्टर लखनऊ, उन्नाव, इटावा, सीतापुर, बरेली, मेरठ, आजमगढ़ और गाजीपुर समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए हैं. पोस्टर पर अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें लगी हुई हैं. पोस्टर में लिखा ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार.’

पोस्टर में अखिलेश यादव पर लगाए गए गंभीर आरोप
पोस्टर में इसके अलावा लिखा, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश.’ पोस्टर के जरिए आरोप लगाया गया कि अखिलेश सरकार के दौरान माफिया का दबदबा था, माफिया ही सरकार चलाते थे. राजधानी लखनऊ में एक दर्जन जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टरों में सपा काल के कथित माफियाओं की सूची जारी की गई है. अवध से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक के कई चर्चित नाम का जिक्र पोस्टर पर किया गया है. पोस्टर पर लिखा है, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पोस्टरों में क्षेत्रवार नामों को प्रमुखता से लिखा गया है. पोस्टरों में अतीक, मुख्तार, आजम, याकूब कुरैशी, अनिल दुजाना समेत कई नामों का जिक्र किया गया है. पोस्टर में लिखा है कि लैंड क्रूजर में बैठकर अतीक अपहरण करता था.

माफियाओं के कर्मों का भी जिक्र
अवध के पोस्टर में अतीक, आजम, मुख्तार, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर का जिक्र किया गया है. सपा काल में आजम खान भैंसों की चोरी करता था. अखिलेश का करीबी था नवाब सिंह, रेप का लगा था आरोप. दीपनारायण यादव ने अपराधी को भगाने की रची थी साजिश. आगजनी मामले में दोषी इरफान सोलंकी का पोस्टर में जिक्र. कैराना से पलायान मामले में मुकीम काला गिरोह का था हाथ. संजीव जीवा ने की थी 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या.

अलग-अलग क्षेत्रों के माफियाओं का जिक्र
आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का था जिक्र. रूहेलखंड के सपा माफियाओ में वीरपाल सिंह यादव, आजम और सर्वेश यादव के नाम शामिल. बृज क्षेत्र के सपा माफियाओं में नवाब सिंह यादव, राम वृक्ष यादव, रामेश्वर सिंह यादव और जोगेश्वर यादव. बुदेलखंड के माफियाओं में इरफान सोलंकी, दीप नारायण सिंह यादव, आजम, मुख्तार और चंद्रपाल सिंह यादव के नाम की चर्चा. पूर्वांचल के सपा माफियाओं में अतीक, मुख्तार, उमाकांत यादव, रमाकांत यादव और मुन्ना बजरंगी के नाम आए सामने. पश्चिमी यूपी के माफियाओं में आजम, याकुब कुरैशी, अनिल दुजाना, डीपी यादव, संजील जीवा और मुकीम काला के नामों का खुलासा.



Source link