T20I में स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रनों के मामले में बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज

T20I में स्मृति मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रनों के मामले में बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेट

T20I में मंधाना का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रनों के मामले में बनीं दुनिया मे नंबर-1

Last Updated:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंधाना इस फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबजी बनी हैं. मंधाना ने इस मामले में न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. उन्होंने ये उपलब्धि एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल की.

Zoom

भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना

निशिन: भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. मंधाना अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने ये उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हासिल किया. टी20 में सबसे ज्यादा रन बाने के मामले में मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पछाड़ा है. बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति को रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सात रन की जरूरत थी. उन्होंने तीसरे ओवर में बांग्लादेश की तेज गेंदबाज मारूफा अख्तर की आखिरी दो गेंद पर लगातार चौके जड़कर यह उपलब्धि हासिल की.

स्मृति ने 19 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों से 37 रन बनाए. हालांकि आउट होने से पहले ही मंधाना रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी थीं और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गईं. उनके नाम अब 4788 रन हैं. सूजी बेट्स 4758 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर 4287 रन के साथ तीसरे और श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू 4282 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं.

तीनों फॉर्मेट मिलाकर रन के मामले में मंधाना सबसे आगे

स्मृति क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भी रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं. उनके नाम अब सभी प्रारूपों में 10987 अंतरराष्ट्रीय रन हैं, जिसमें टेस्ट में 788, एकदिवसीय में 5411 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4788 रन शामिल हैं. बेट्स 10740 रन के साथ सभी प्रारूपों में तीसरे स्थान पर हैं. स्मृति के नाम महिला क्रिकेट में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने हाल में महिला एशिया कप के ग्रुप चरण में हांगकांग, चीन के खिलाफ शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति की आक्रामक शुरुआत ने भारत को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय के उसके सबसे तेज पावरप्ले में से एक तक पहुंचाया. पावरप्ले के अंत में भारत का स्कोर एक विकेट पर 72 रन था जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसका चौथा सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है. भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना विकेट खोए 77, 2018 में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट पर 75 और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट पर 73 रन बनाए थे.



Source link