Success Story : 12 साल तक खाए धक्के, बार-बार हुए फेल, फिर SDM बनकर पलटी किस्मत, खुद सुनाई अपनी कहानी

Success Story : 12 साल तक खाए धक्के, बार-बार हुए फेल, फिर SDM बनकर पलटी किस्मत, खुद सुनाई अपनी कहानी


Last Updated:

Success Story : बिहार के SDM राहुल सिन्हा की सक्सेस स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 10वीं में 52% अंक, IIT-JEE में लगातार तीन बार असफलता और करीब 12 साल के संघर्ष के बाद उन्होंने BPSC परीक्षा में 92वीं रैंक हासिल की. आज वह SDM के पद पर कार्यरत हैं और अपनी कहानी से युवाओं को असफलताओं के बावजूद लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा दे रहे हैं.

Zoom

Success Story : राहुल सिन्हा की कहानी युवाओं को प्रेरित कर रही है.

Success Story : बिहार के पीसीएस अधिकारी SDM राहुल सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह वीडियो में बता रहे हैं कि 10वीं में उन्हें सिर्फ 52% मार्क्स मिले थे. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीन बार IIT-JEE की परीक्षा दी. हर बार असफल होने के बावजूद भी उनका हौसला नहीं टूटा.

सिन्हा ने बताया कि आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में बार-बार असफल होने के चलते उन्होंने जीवन की दिशा खो दी. उन्होंने 12 साल तक अलग-अलग काम किए, संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य पर नजर टिकाए रखी. उनका कहना है कि अगर आप सच्चे दिल से मेहनत करते हैं तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है.

कई साल तक खाए धक्के

आईआईटी में एडमिशन नहीं हुआ, तो उन्होंने एक अन्य कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद कई नौकरियों के लिए प्रयास किया. कई साल तक धक्के खाए और आगे बढ़ने के बारे में लगातार सोचते रहे. लगातार प्रयास के बाद एक कंपनी में नौकरी लग गई. लेकिन वह अधिकारी बनने का सपना नहीं भूले.

View this post on Instagram





Source link