Infrastructure: 10 साल का इंतजार खत्म, रायथल-बासड़ी सड़क का काम शुरू, 5.25 करोड़ होंगे खर्च

Infrastructure: 10 साल का इंतजार खत्म, रायथल-बासड़ी सड़क का काम शुरू, 5.25 करोड़ होंगे खर्च


Last Updated:

Rajasthan Raural Road Infrastructure: जयपुर ग्रामीण के रायथल-बासड़ी क्षेत्र में सड़क निर्माण का इंतजार अब खत्म हो गया है. एमडीआर-467 के तहत 3.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है, जिस पर 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. ग्रामीण करीब एक दशक से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. सार्वजनिक निर्माण विभाग के अनुसार स्वीकृति मिलने के बाद मौके पर काम शुरू हो चुका है. यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है और आमेर, झोटवाड़ा व फुलेरा विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े ग्रामीण इसका इस्तेमाल करते हैं. सड़क बनने के बाद किसानों को मंडियों तक उपज पहुंचाने में सुविधा होगी, जबकि विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों का आवागमन भी आसान होगा.

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में जयपुर ग्रामीण के रायथल क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है. एमडीआर-467 के तहत रायथल-बासड़ी मार्ग पर 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क पर करीब 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

सार्वजनिक निर्माण विभाग, जालसू के सहायक अभियंता रजत शर्मा ने बताया कि रायथल-बासड़ी मार्ग के 3.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए 5.25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है. स्वीकृति के बाद अब मौके पर सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है. निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन पहले की तुलना में सुगम होगा.

रायथल ग्राम पंचायत के प्रशासक भगवान सहाय यादव ने बताया कि आमेर विधायक प्रशांत शर्मा की मांग पर राज्य सरकार की ओर से सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली है. यह मार्ग आमेर, झोटवाड़ा और फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है. सड़क बनने से आसपास के कई गांवों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्रामीणों के अनुसार रायथल-बासड़ी सड़क निर्माण की मांग करीब 10 वर्षों से की जा रही थी. लंबे समय से सड़क की स्थिति और आवागमन को लेकर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी काम शुरू होने का इंतजार था. अब कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिलेगी. किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी. वहीं विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत मिलेगी. आसपास के गांवों से मुख्य मार्गों तक पहुंचना आसान होने से लोगों का समय भी बचेगा.

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क केवल दो गांवों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं है, बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है. सड़क बेहतर होने से क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और कृषि, व्यापार तथा अन्य गतिविधियों को भी इसका लाभ मिल सकता है. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link