Last Updated:
DUSU President Yash Dabas Interview: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के नए अध्यक्ष यश डबास ने डूसू चुनाव देने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताई हैं. उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे के बाद हर पीजी और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट कराएंगे. जानिए डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए चुने गए यश डबास का एजेंडा.
DUSU President Yash Dabas: डूसू अध्यक्ष यश डबास ने हॉस्टल और पीजी ऑडिट को प्राथमिकता बताया
नई दिल्ली (DUSU President Yash Dabas). दिल्ली यूनिवर्सिटी की सियासत में चुनावी परिणामों और नए छात्र नेताओं के बयानों को लेकर जबरदस्त गरमागरम माहौल बना हुआ है. हाल ही में हुए डूसू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है. इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले यश डबास ने स्टूडेंट्स के बीच पहुंचकर कई बड़े और अहम वादे किए हैं.
‘सेफ्टी ऑडिट’ सबसे पहली प्राथमिकता: सत्य निकेतन हादसे से लिया सबक
हर कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का वादा
स्टूडेंट्स के रहने की समस्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में हमेशा से बड़ा मुद्दा है. बाहर से आने वाले हजारों स्टूडेंट्स कमरे या हॉस्टल ढूंढने में परेशानी का सामना करते हैं. यश डबास ने बताया कि सुरक्षा जांच के बाद उनका अगला कदम यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की क्षमता बढ़ाना होगा. उन्होंने कहा कि 2015 में डीयू में कुल हॉस्टल बेड 5,700 थे. एबीवीपी के प्रयासों से यह 12000 से अधिक हो गए हैं. उन्होंने वादा किया है कि आने वाले समय में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा.
ABVP कार्यकर्ताओं की मेहनत और राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष
अपनी जीत का पूरा श्रेय ABVP के जमीनी कार्यकर्ताओं को देते हुए यश डबास ने कहा कि जो साल के 365 दिन औरतों, बच्चों और स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, असल हकदार वही हैं. उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि कैंपस के हर उस छात्र की जीत है जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र राजनीति में दखल पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे उन्हें छात्र राजनीति में ज्यादा सक्रिय देखना चाहते हैं. वे जितना सक्रिय होंगे, NSUI का ग्राफ उतनी ही तेजी से नीचे गिरेगा.