Last Updated:
Dussehra School Holidays 2026: इन दिनों कई स्कूलों में हाफ ईयर्ली एग्जाम यानी अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं. एग्जाम के स्ट्रेस के बीच बच्चों को बस अक्टूबर में होने वाली दशहरा की लंबी छुट्टियों का इंतजार है. जानिए साल 2026 में दशहरा कब है और स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे.
Dussehra School Holidays 2026: दशहरा के अवसर पर ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं
नई दिल्ली (Dussehra School Holidays 2026). स्कूल और जूनियर कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए साल का यह दौर बेहद रोमांचक होता है. एक तरफ स्कूलों में परीक्षाएं चल रही होती हैं तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज भी बदल रहा होता है. अक्टूबर आते ही हवा में हल्की सी ठंडक घुलने लगती है और फेस्टिव सीजन की सुहानी खुशबू हर तरफ बिखरने लगती है. इसी बीच स्टूडेंट्स दशहरा की छुट्टियों का भी बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं.
दशहरा के लिए स्कूल कब बंद रहेंगे?
स्टूडेंट लाइफ में हर छोटी खुशी का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. अक्टूबर के शुरुआती दिनों में स्कूलों में सिर्फ परीक्षा की चर्चा होती है. हालांकि इसके साथ ही फेस्टिव सीजन के कयास भी लगाए जाने लगते हैं. स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ यह भी सोचते रहते हैं कि इस बार दशहरा की छुट्टियां कब होंगी. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मनाया जाएगा.
दशहरा पर मिलेगा लॉन्ग ब्रेक
इस साल दशहरा के अवसर पर लंबी छुट्टी मिलेगी. तेलंगाना के स्कूलों में दशहरा के मौके पर 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे. राज्य शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, दशहरा की छुट्टियां 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेंगी. छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल 23 अक्टूबर 2026 को फिर से खुलेंगे. यह नियम राज्य के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. यह सिर्फ तेलंगाना के लिए है. अन्य राज्यों के स्कूलों में इतनी लंबी छुट्टी मिलने की उम्मीद कम है.
साल 2026 में दशहरा कब है?
कैलेंडर के अनुसार, इस साल दशहरा 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मनाया जाएगा. कई स्टूडेंट्स दशहरा की छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में हैं. कुछ कैलेंडर्स में छुट्टी पहले 19 अक्टूबर की दर्ज थी. हालांकि कॉरपोरेट ऑफिस वाले चाहें तो 19 अक्टूबर (सोमवार) को लीव लगाकर लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ उठा सकते हैं. अधिकतर ऑफिस में शनिवार-रविवार का साप्ताहिक अवकाश होता है. उसे मिलाकर दशहरा की छुट्टी पर 4 दिन घूमने का प्लान बना सकते हैं.
छुट्टी प्लान करने से पहले चेक करें स्कूल का कैलेंडर
छुट्टियों का मजा दोगुना करने के लिए पहले से प्लान बनाना जरूरी है. अगर आप एग्जाम के बाद कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो एडवांस बुकिंग और अन्य जरूरी तैयारियां कर लें. इसके साथ ही स्कूल या कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन से छुट्टी की सटीक डेट्स भी पता कर लें. अगर आपका स्कूल दशहरा से एक दिन पहले यानी नवमी के अवसर पर भी बंद रहेगा तो आप लॉन्ग वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं. कई राज्यों के स्कूलों में नवरात्रि से दशहरा के बीच में कुछ दिनों का ब्रेक मिलता है.