3 अक्टूबर को बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 4 राशियों के जीवन में धन-दौलत और खुशियों की दस्तक

3 अक्टूबर को बदल जाएगी शुक्र की चाल, इन 4 राशियों के जीवन में धन-दौलत और खुशियों की दस्तक


Last Updated:

शुक्र ग्रह 3 अक्टूबर 2026 को अपनी स्वराशि तुला में वक्री चाल शुरू करेंगे. ज्योतिषी के अनुसार शुक्र की इस चाल का प्रभाव मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ सकता है. इन राशियों के लिए धन, करियर, प्रेम और सुख-सुविधाओं से जुड़े बदलाव बताए गए हैं.

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. जब शुक्र ग्रह की चाल ए परिवर्तन होता हैं तो मानव जीवन पर इसका सीधा असर देखने को मिलता है. उल्टी चाल यानी वक्री गति को ज्योतिष शास्त्र में विशेष माना जाता है. वक्री अवस्था में शुक्र का प्रभाव अधिक तेज हो जाता है जिससे जातकों को अचानक अपार धन और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है.

ज्यादा जानकारी देते हुए पंडित श्रीधर शास्त्री ने कहा कि पंचांग की गणना के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को शुक्र ग्रह अपनी ही स्वराशि तुला में उल्टी चाल चलना प्रारंभ करेंगे. यह खगोलीय घटना 3 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजकर 29 मिनट पर होगी. अपनी ही राशि में वक्री होने से शुक्र का यह परिवर्तन शक्तिशाली होगा. इस परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से चार राशियों के जातकों पर होगा जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलेंगे.

ज्योतिषी श्रीधर शास्त्री बताते है कि मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह की उल्टी चाल का प्रभाव पंचम भाव जो विद्या, बुद्धि और प्रेम का स्थान होता है. शुक्र की वक्री चाल से जातकों की बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता में विशेष इजाफा होगा. कला, संगीत और मीडिया क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद खत्म होंगे साथ ही आय के नए साधन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वह बताते है कि कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र की चाल का परिवर्तन द्वितीय भाव यानी धन और परिवार के स्थान पर होगा. वक्री शुक्र की शुभ स्थिति आपके बैंक बैलेंस में इजाफा और लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने के मजबूत योग बनेंगे. इस दौरान आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और संपत्ति से जुड़े किसी बड़े मसले का सफल समाधान होगा.

पंडित शास्त्री बताते है कि मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र की उल्टी चाल का प्रभाव दशम भाव को प्रभावित करेगा. यह भाव कर्म और आजीविका को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में यह समय मकर जातकों के लिए सबसे अच्छा साबित होगा. नौकरी वाले जातकों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि और किसी बड़ी कंपनी से नया अवसर मिल सकता हैं. अधिकारियों का पूरा सहयोग और खुद का व्यापार करने वालों के रणनीतिक फैसले से नई पहचान मिलने के योग है.

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र नवम भाव यानी भाग्य और धर्म के स्थान में उल्टी चाल चलेंगे. शुक्र की उल्टी चाल से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए सभी काम गति पकड़ेंगे. सुख-सुविधाओं की खरीदारी में वृद्धि होना और परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं के अवसर मिलेंगे. धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों में जातकों की रुचि बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग है.

पंडित श्रीधर शास्त्री आगे बताते है कि शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए शुक्र ग्रह के उपाय से विशेष लाभ होगा. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और देवी लक्ष्मी की विधिवत उपासना, शिवलिंग पर कच्चा दूध, दही और सफेद चंदन अर्पित करना विशेष लाभकारी रहेगा. इसके अलावा जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, दूध या खीर का दान करने से शुक्र देव की कृपा सदैव बनी रहेगी.



Source link