यूथ बोले तो… युवा पूछेंगे और चिराग पासवान जवाब देंगे, 24 सितंबर को Gen Z से पटना में सीधा संवाद

यूथ बोले तो… युवा पूछेंगे और चिराग पासवान जवाब देंगे, 24 सितंबर को Gen Z से पटना में सीधा संवाद


Last Updated:

Chirag Paswan Gen Z Bihar: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगामी 24 सितंबर को पटना में जेन जी (Gen Z) से सीधा संवाद करेंगे. वेटनरी कॉलेज मैदान में ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम का आयोजन होगा. लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के युवाओं से शिक्षा, रोजगार और भविष्य पर खुलकर बात करेंगे. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

24 सितंबर को को पटना में Gen Z से सीधा संवाद करेंगे चिराग पासवान

बिहार के युवाओं के सवाल अब सीधे चिराग पासवान के सामने होंगे. आगामी 24 सितंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में लोजपा (रामविला) का खास युवा संवाद कार्यक्रम होने जा रहा है. इसका नाम रखा गया है ‘यूथ बोले तो’. खास बात यह है कि कार्यक्रम में बिहार की Gen Z यानी नई युवा पीढ़ी को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिलेगा. शिक्षा, रोजगार और करियर से लेकर कौशल विकास, स्टार्टअप, तकनीक और डिजिटल दौर की चुनौतियों तक युवा चिराग पासवान से सीधे सवाल कर सकेंगे. पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकें. युवा अपने करियर, शिक्षा और रोजगार को लेकर क्या सोचते हैं, किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और बिहार में अपने भविष्य को लेकर उनकी क्या उम्मीदें हैं, इन मुद्दों पर सीधे संवाद की तैयारी है.

रोजगार से लेकर डिजिटल युग तक सवाल

‘यूथ बोले तो’ में युवाओं के सामने सिर्फ राजनीतिक सवालों की बात नहीं होगी. कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और तकनीक जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाएगी. डिजिटल दौर में बदलती नौकरियों, नई तकनीक, स्टार्टअप और भविष्य के रोजगार को लेकर भी युवा अपनी बात रख सकेंगे. यानी कार्यक्रम में युवाओं के सामने मौजूद आज के सवालों से लेकर आने वाले कल की चुनौतियों तक चर्चा की तैयारी है.

युवा सिर्फ भविष्य नहीं, वर्तमान भी

लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवा केवल भविष्य की शक्ति नहीं, बल्कि वर्तमान की भी महत्वपूर्ण ताकत हैं. पार्टी के मुताबिक, युवाओं की सोच, सुझाव और उनकी समस्याओं को समझने के साथ उन्हें नीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य है.

युवा प्रकोष्ठ को मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को दी गई है. संगठन की ओर से युवाओं की भागीदारी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. वेटनरी कॉलेज मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी की कोशिश युवाओं के साथ सीधे संवाद का मंच तैयार करने की है. अब देखना होगा कि 24 सितंबर को Gen Z के सामने सबसे ज्यादा कौन से सवाल आते हैं और चिराग पासवान उनका क्या जवाब देते हैं.



Source link